Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Road Accident:फतेहपुर में बरातियों से भरी बस की टक्कर चार लोगों की मौत एक दर्जन घायल

Fatehpur Road Accident:फतेहपुर में बरातियों से भरी बस की टक्कर चार लोगों की मौत एक दर्जन घायल
Fatehpur Road Accident:दुर्घटनाग्रस्त बस

यूपी के फतेहपुर में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है औऱ एक दर्जन लोग घायल हैं. हादसे का शिकार हुए लोग बाराती थे औऱ बस में सवार थे.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Fatehpur Road Accident News Sultanpur Ghosh Thana Accident

Fatehpur News:यूपी के फतेहपुर ज़िले में मंगलवार रात क़रीब 9 बजे बरातियों से भरी बस दुर्घटना का शिकार हो गई. बस की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई जिसके चलते बस के परखच्चे उड़ गए. बस में क़रीब 50 लोग सवार थे. जिसमें में 4 बस सवार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. जबकि अन्य 14 बस सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसा सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के आरामपुर बसई गांव के पास हुआ है.

जानकारी के अनुसार कौशांबी जिले के कड़ाधाम थाने के कमालपुर गांव से डा. रामहित रैदास के बेटे शशिप्रकाश की बरात मंगलवार को एक स्कूली मिनी बस से खागा कोतवाली के टेनी गांव निवासी रामबाबू के यहां जा रही थी.

बस जब  कड़ा-हथगाम मार्ग पर सुल्तानपुर घोष थाने के आरामपुर बसई के समीप पहुंची तो सामने से भूसा लदे ट्रैक्टर से सीधी भिड़ंत हो गई.जिससे मिनी बस पलट गई.हादसे की ख़बर से आस पास के ग्रामीण इकठ्ठा हो गए. मौक़े पर स्थानीय थाने की पुलिस फ़ोर्स भी पहुँचीं.घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया.ले जाते वक्त चार लोगों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

घटनास्थल पर डीएम अपूर्वा दुबे औऱ एसपी राजेश कुमार सिंह भी पहुँचें. डीएम ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. एक दर्जन लोग घायल हैं जिनका इलाज़ जिला अस्पताल में जारी है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

Tags:

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us