Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Electricity News:फतेहपुर में गर्मी शुरू होते ही अघोषित बिजली कटौती से परेशान हुए उपभोक्ता

Fatehpur Electricity News:फतेहपुर में गर्मी शुरू होते ही अघोषित बिजली कटौती से परेशान हुए उपभोक्ता

इस बार मार्च महीने में ही तापमान में भारी वृद्धि हो जानें से मई महीने जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है.इस बीच फतेहपुर में बिजली विभाग ने भी मनमानी करनी शुरू कर दी है.अंधाधुंध हो रही कटौती से उपभोक्ता परेशान हो गए हैं.पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट. Fatehpur Electricity Department News

Fatehpur News:गर्मी शुरू होते ही फतेहपुर में बिजली विभाग की मनमानी शुरू हो गई है. तय रोस्टर से कई-कई घण्टों की ज़्यादा हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हो गए हैं.ख़ासकर ग्रामीण इलाकों में हालात औऱ भी बुरे हो गए हैं.हाईस्कूल औऱ इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू हैं. ऐसे में हो रही बिजली कटौती से परीक्षार्थियों को भी इस गर्मी से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

 

क्या हैं मानक..

2017 में यूपी में भाजपा सरकार बनने के बाद बिजली को लेकर सुधार हुआ है.लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते सरकार की मनसा को कंही कंही झटका मिल रहा है. शहरी क्षेत्रों में 24 घण्टे, तहसील औऱ कस्बा क्षेत्रों में 20 घण्टे व ग्रामीण इलाकों में 18 घण्टे आपूर्ति देने का आदेश सरकार द्वारा जारी है. लेकिन फॉल्ट औऱ अघोषित कटौती के चलते ग्रामीण इलाकों में बमुश्किल ही 12-14 घण्टे की आपूर्ति पूरे साल हो पाती है. गर्मी के दिनों में हालात औऱ भी ख़राब हो जाते हैं.इन दिनों 8-10 घण्टे ही आपूर्ति हो पाती है.

Read More: Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती

खास बात यह है कि प्रदेश में दोबारा बीजेपी की सरकार बनी है. औऱ योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले काम काज शुरू कर दिया है. बावजूद इसके बिजली विभाग सुधरने के मूड में नहीं है.

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

बात फतेहपुर के राधानगर पावर हाउस की करें तो यहाँ से ग्रामीण इलाकों के चार फ़ीडर रमवा, चुरियानी, कुसुम्भी व बिलन्दा संचालित होते हैं. लेकिन इन फीडरों में पूरे साल फॉल्ट औऱ अघोषित कटौती से लोग परेशान रहते हैं. 

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

क्या कहते हैं जिम्मेदार..

गर्मी में तय रोस्टर से अधिक हो रही बिजली कटौती पर सम्बंधित जेई ने बताया कि इस मौसम में तेज हवा औऱ तापमान अधिक होने के चलते दिन में कटौती की जा रही है. क्योंकि लोगों की गेंहू की फसल पक कर खेतों में तैयार खड़ी है. गर्मी में तार टूटने औऱ फॉल्ट का खतरा बढ़ जाता है. इससे फसलों में आग भी लग सकती है. मौसम में बदलाव होने पर दिन की सप्लाई जारी हो जाएगी.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us