Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कांग्रेस ने शुरू की ग़ाय बचाओ किसान बचाओ यात्रा हिरासत में लिए गए प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू.!

कांग्रेस ने शुरू की ग़ाय बचाओ किसान बचाओ यात्रा हिरासत में लिए गए प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू.!
यात्रा निकालने से रोकती पुलिस।

यूपी कांग्रेस द्वारा शनिवार को बुंदेलखंड में गाय बचाओ किसान बचाओ यात्रा की शुरुआत ललितपुर ज़िले से की गई, लेक़िन पद यात्रा शुरू होते ही प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट..

ललितपुर:गौशालाओं में गायों की दुर्दशा औऱ अन्ना पशुओं से हो रही किसानों को भारी परेशानी का मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस ने शनिवार से गाय बचाओ किसान बचाओ पद यात्रा की शुरुआत बुंदलेखंड के ललितपुर ज़िले से की थी।लेक़िन यात्रा शुरू ही हुई थी कि यात्रा में शामिल यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया औऱ यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी।

गिरफ्तार हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस ने लाठियां चला सभी को गिरफ्तार किया है।कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता चोटिल हुए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि बिना अनुमति के यात्रा निकाली जा रही थी।पुलिस के समझाने के बावजूद भी अजय कुमार लल्लू यात्रा निकालने पर अड़े हुए थे इसी लिए सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने कहा कि सरकार आवाज़ उठाने पर दमन और गिरफ़्तारी पर उतारू है। गौ माता मर रही हैं, सरकार ने क्या किया? हमारी यात्रा से क्या दिक्कत है? देश के किस कानून में है कि यात्रा रोक दिया जायें? बंगाल में भाजपा के नेता, मंत्री रैली कर रहे वहां कानून नहीं है। सारा कानून उप्र में है।

Read More: Fatehpur News: चोर ने बक्सा खोला और गुस्से में दुकानदार को लगाया फोन ! ये क्या निकला? किस्सा सुनकर हंसी छूट जाएगी

Tags:

Latest News

आज का राशिफल 26 फरवरी 2026: मेष से लेकर मीन तक जाने किस पर बरसेगी कृपा, 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल आज का राशिफल 26 फरवरी 2026: मेष से लेकर मीन तक जाने किस पर बरसेगी कृपा, 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
26 फरवरी 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की खास चाल लेकर आया है. कुछ राशियों को करियर में नई दिशा मिलेगी...
Accident In UP: फतेहपुर सड़क हादसे में 3 की मौत, दो घायल, शादी में जाते समय ऐसे हुई घटना
Fatehpur News: फ़तेहपुर में मोहब्बत की गुस्ताख़ी, खालू से इश्क़ की ज़िद पर सड़क पर तमाशा
UPPCL News: प्रयागराज में सपा नेता के बेटे की दिनदहाड़े गुंडई ! स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम पर हमला, फोड़ दिया सिर, गिरफ्तारी से दूर आरोपी
आज का राशिफल 23 फरवरी 2026: किस राशि पर बरसेगी कृपा, किसको रहना है सावधान, जानिए दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर में सेवा सहायता का मेगा शिविर, 2000 से अधिक लाभार्थियों को मिला लाभ, आयुष्मान कार्ड पाकर खिले चेहरे
Fatehpur News: चिर निद्रा में सो गए हादसे में जान गंवाने वाले 4 युवक, भिटौरा घाट पर एक साथ जलीं तीन चिताएं

Follow Us