Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

अज़ान की तेज़ आवाज़ से नींद में ख़लल इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति ने लिखा पत्र.!

अज़ान की तेज़ आवाज़ से नींद में ख़लल इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति ने लिखा पत्र.!
कुलपति संगीता श्रीवास्तव।फ़ाइल फोटो

मस्ज़िद में होने वाली अज़ान से नींद में ख़लल पड़ता है, सुबह सुबह तेज़ आवाज़ से नींद खुल जाती है जो कि ठीक नहीं है, ऐसा कहना है इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति का उन्होंने इस सम्बंध में डीएम, एसएसपी औऱ आईजी को पत्र भी लिखा है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

प्रयागराज:मस्जिदों में नमाज़ से पहले लाउडस्पीकर पर अज़ान दी जाती है।इस अज़ान से कई बार लोगों की नींद में खलल पड़ता है कई बार देश के अलग अलग लोगों ने इस बारे में शिकायत की लेकिन मामला धर्म से जुड़ा होने के चलते इन शिकायतों पर हो हल्ला हो गया।अब ऐसी ही शिकायत इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की तरफ़ से दर्ज कराई गई है।उन्होंने डीएम को पत्र लिखकर कहा है कि प्रतिदिन सुबह 5.30 बजे के असपास उनके घर के निकट स्थित मस्जिद से आने वाली अजान की तेज आवाज से उनकी नींद खराब हो जाती है।

प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में लंबे समय से निवास कर रहीं कुलपति संगीता श्रीवास्तव के घर के नजदीकी एक मस्जिद है।उन्होंने उस मस्जिद से रोज़ सुबह 5:30 बजे होने वाली अजान से नींद ख़राब होने की बात कही है।हालांकि उन्होंने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि वह किसी जाति, धर्म या सम्प्रदाय के खिलाफ नहीं है।कुलपति ने पत्र की कॉपी एसएसपी, आईजी औऱ कमिश्नर को भी भेजी है।उन्होंने कहा है कि समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण हो जिससे लोगों को राहत मिल सके।

प्रयागराज के डीएम भानु चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि कुलपति का पत्र मिला है नियामानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Tags:

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us