Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh:मथुरा में योगी मोदी सरकार के खिलाफ जमकर गरजीं प्रियंका गाँधी

Uttar Pradesh:मथुरा में योगी मोदी सरकार के खिलाफ जमकर गरजीं प्रियंका गाँधी
मथुरा महापंचायत में मंचासीन प्रियंका गांधी व अन्य।

काँग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी मंगलवार को मथुरा पहुँचीं यहाँ उन्होंने किसानों की एक महापंचायत को सम्बोधित किया.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

मथुरा:मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने कृषि कानूनों के विरोध में मथुरा में आयोजित किसान महापंचायत में हिस्सा लिया।यहाँ उनको सुनने के लिए भारी भीड़ जमा हुई।Mathura news

प्रियंका गाँधी ने अपने सम्बोधन में केंद्र की मोदी सरकार औऱ राज्य की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला।कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का समर्थन करतीं हुईं प्रियंका ने कहा कि-पीएम मोदी किसान विरोधी हैं, कानून बनाते समय किसानों से पूछा ही नहीं गया।नोटों की खेती करने वालों ने ये क़ानून बना दिए हैं।ये क़ानून अरबपतियों के लिए बनाया गया है।Mathura kisan mahapanchayat

उन्होंने कहा कि पीएम अहंकारी हैं उनका अहंकार भगवान श्रीकृष्ण तोड़ेंगे। पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने दो हवाई जहाज करीब 16,000 करोड़ खर्च करके खरीद लिए लेकिन गन्ना किसानों का 15,000 करोड़ बकाया नहीं दिया।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि किसानों को पीएम मोदी ने आंदोलनजीवी कहा, आतंकवादी बोला, संसद में 215 शहीद किसानों के लिए जब राहुल ने दो मिनट का मौन मांगा तो इनके सांसद दो मिनट के मौन के लिए खड़े नहीं हुए। जनता जनार्दन है, जनता अहंकारी सरकार को हमेशा सबक सिखाती है। आज वो समय आ गया है। चुनाव के समय किए वादे झूठ निकले।

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

प्रियंका गांधी जब महापंचायत के लिए आ रहीं थीं तो रास्ते मे मौजूद कार्यकर्ताओं और किसानों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Read More: Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह

यह महापंचायत पालीखेड़ा मैदान में हुई।यहाँ जबरदस्त भीड़ कई घन्टे प्रियंका गांधी को सुनने के लिए जुटी रही।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम

Tags:

Latest News

Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
फतेहपुर जिले के खागा स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर में स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. आरोप...
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत

Follow Us