Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UPSSSC Forest Guard Bharti 2023: बारहवीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका ! वन रक्षक व वन्यजीव रक्षक के 709 पदों पर निकली भर्तियां

UPSSSC Forest Guard Bharti 2023: बारहवीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका ! वन रक्षक व वन्यजीव रक्षक के 709 पदों पर निकली भर्तियां
यूपीएसएसएससी ने वन रक्षक व वन्यजीव रक्षक पद पर भर्तियां, फोटो साभार सोशल मीडिया

UPSSSC Forest Guard Bharti 2023: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बारहवीं पास युवाओं के लिए इन पदों पर भर्तियां निकाली हैं. जो उम्मीदवार वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक पदों पर करियर बनाना चाहते हैं, वे 20 सितंबर से आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर है


हाईलाइट्स

  • Upsssc ने वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक 709 पदों पर निकाली भर्ती
  • इंटर में पास होना उत्तीर्ण , न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 40 वर्ष
  • 20 सितंबर से ऑनलाइन आयोग की वेबसाइट पर अभ्यर्थी करें आवेदन, 10 अक्टूबर अंतिम तिथि

UPSSSC Forest Guard Bharti 2023: उत्तर प्रदेश सरकार बम्पर भर्तियां निकाल रही है. यूपी अधीनस्थ चयन सेवा आयोग ने वनरक्षक और वन्य जीव रक्षक के पदों पर 709 भर्तियां निकाली है. चलिए आपको बताते हैं वनरक्षक और वन्यजीव रक्षक के पदों पर भर्ती के लिए क्या शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए और किस प्रकार से आवेदन करना है और इसकी अंतिम तारीख क्या है..

इन पदों पर निकाली गई भर्तियां

यूपी अधीनस्थ चयन सेवा आयोग ने मंगलवार को एक विज्ञापन जारी किया है. उत्तर प्रदेश में वनरक्षक के लिए 693 और वन्य जीव रक्षक 16 के पदों के लिए 709 पदों पर भर्तियां निकाली है. जिसके लिए आगामी 20 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर निर्धारित की गई है. यदि इस दौरान आवेदन में कुछ बदलाव करना है तो उसकी अंतिम तिथि 17 अक्टूबर रखी गई है. 

पीईटी 2022 में शामिल अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

इस भर्ती के लिए इन बातों का भी ध्यान दें कि जो अभ्यर्थी 2022 पीईटी यानी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में शामिल हुए हैं, वहीं इसके लिए आवेदन कर सकेंगे. अभ्यर्थियों की शॉर्ट लिस्टिंग भी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 के आधार पर की जाएगी. आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि उम्मीदवार ठीक प्रकार से आवेदन की प्रक्रिया को पढ़ लें उसके बाद ही आवेदन करें. उधर आरक्षण में छूट पाने वाले अभ्यर्थी तय समय पर अपने सारे दस्तावेज और प्रमाण पत्र पूरा कर लें. अभ्यर्थी पीईटी 2022 के अपने पंजीकरण संख्या के आधार पर आवेदन कर सकते हैं. सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है. मुख्य परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे उन अभ्यार्थियों से शुल्क प्रवेश पत्र डाउनलोड होने से पहले ही ले लिया जाएगा.

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

आयोग की वेबसाइट पर आवेदन व अन्य जानकारी उपलब्ध

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

सभी प्रकार की जानकारी आयोग की वेबसाइट http//upsssc.gov.in पर उपलब्ध है. भर्ती के लिए आयु सीमा न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गयी है. किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना जरूरी है. यूपीएसएसएससी पीईटी 2022 स्कोर कार्ड जरुरी है, इसी के आधार पर आवेंदन करें. 

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us