Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Rain Alert : यूपी में अभी बारिश से राहत नहीं जारी हुआ अलर्ट

UP Rain Alert : यूपी में अभी बारिश से राहत नहीं जारी हुआ अलर्ट
UP Rain Alert : सांकेतिक फ़ोटो

लौटते हुए मानसून ने इस बार जमकर बरसात की है,अक्टूबर महीने में हुई ऐसी बारिश ने पिछले कई सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है. पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बाद भी अभी राहत की उम्मीद नहीं है.मौसम विभाग ( UP Weather Report News ) ने अलर्ट ( UP Rain Alert News ) जारी किया है.

UP Mausam News : देश के कई हिस्सों में अब मानसून विदा हो रहा है. हालांकि दशहरे पर मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार सुबह से शुरू हुआ तेज बारिश का सिलसिला गुरुवार तक जारी है. लखनऊ समेत आस-पास के कई जिलों में बारिश से मौसम का मिजाज ठंडा हो गया है. फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, कानपुर आदि जिलों में लगातार बारिश हो रही है. 

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक कम दबाव के क्षेभ का सक्रिय होना, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता व टर्फ लाइन का मध्य उत्तर प्रदेश से होकर गुजरने जैसे तीन कारणों का असर है कि बारिश हो रही है. UP Weather News

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि यह सिलसिला अभी आठ अक्तूबर तक जारी रह सकता है.नौ अक्तूबर से राहत मिलेगी.इस दौरान मौसम विभाग ने प्रदेश के अलर्ट जारी किया है.जारी चेतावनी के मुताबिक प्रदेश में कहीं भारी तो कहीं अत्य़धिक भारी बारिश के आसार बन रहे हैं.

इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट..

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी. फरुर्खाबाद, कानपुर देहात, कन्नौज, जालौन, झांसी, महोबा, बांदा, रामपुर नगर, उन्नाव, सीतापुर लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, कौशांबी, बंदायू, प्रयागराज, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, अयोध्या, बस्ती, अंबेडकरनगर, सिद्धार्थ नगर, सोनभद्र, कबीरनगर, गोरखपुर, गाजीपुर, बलिया, कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज व इन जिलों के आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

Read More: Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद

बारिश से किसानों को नुकसान..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम

इस मौसम में हो रही भारी बारिश से किसानों को नुकसान हो रहा है, धान की लगभग पकी खड़ी फसल बारिश औऱ हवा के चलते जमीदोंज हो गई है. जो किसान तिलहन की बुआई कर चुके थे उनका भी बीज बर्बाद हो गया है.

Tags:

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us