Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News: यूपी में अब निःशुल्क राशन के साथ इतने किलो मिलेगा बाजरा ! Yogi Adityanath मना रहे हैं मिलेट वर्ष

UP News: यूपी में अब निःशुल्क राशन के साथ इतने किलो मिलेगा बाजरा ! Yogi Adityanath मना रहे हैं मिलेट वर्ष
योगी आदित्यनाथ : फोटो साभार सोसल मीडिया

यूपी की Yogi Government निःशुल्क राशन के साथ लोगों को 10 किलो बाजरा देने जा रही है. इस संबध में सरकार ने कई जिलों के पूर्ति अधिकारियों के नाम पत्र जारी कर दिया है. पत्र के अनुसार फरवरी 2024 से इसका वितरण किया जायेगा.

UP News: उत्तर प्रदेश की Yogi Adityanath सरकार अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को निःशुल्क राशन के साथ 10 किलो बाजरा (Millet) देने जा रही है. अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग जीपी राय ने गुरुवार को 43 जिलों के पूर्ति अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है. फरवरी 2024 से जून तक निःशुल्क राशन (UP Free Ration Scheme) के साथ बाजरे का भी निःशुल्क वितरण किया जायेगा. 

निःशुल्क राशन में होगी कटौती बटेंगा बाजरा

यूपी में मिलेट वर्ष मना रही योगी सरकार निःशुल्क राशन में कटौती करते हुए बाजरे (Millet) का वितरण करने जा रही है. अभी अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलोग्राम राशन दिया जाता था जिसमें 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल शामिल थे. लेकिन फरवरी 2024 से 10 किलोग्राम चावल को काटते हुए उसमे 10 किलो बाजरा शामिल करते हुए निःशुल्क वितरण किया जायेगा.

वहीं अगर पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों की बात करें तो उन्हें प्रति यूनिट 5 किलो राशन मुफ्त दिया जाता था जिसमें 2 किलो गेहूं और 3 किलो चावल शामिल थे लेकिन फरवरी माह से प्रति यूनिट 2 किलो गेहूं 2 किलो बाजरा और 1 किलो चावल दिया जायेगा. अपर आयुक्त जीपी राय के पत्र के अनुसार इसका वितरण जून 2024 तक प्रस्तावित है. 

यूपी के 43 जनपदों के जिला पूर्ति अधिकारियों को जारी हुआ है पत्र

सम्भल, प्रयागराज, कौशाम्बी, आगरा, अलीगढ़, औरैया, बलिया, बांदा, बरेली, बदायूं, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, हरदोई हाथरस जालौन जौनपुर, अमरोहा, कन्नौज कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, फिरोजाबाद, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, गाज़ीपुर, हमीरपुर, हापुड, कौशाम्बी, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, पीलीभीत प्रतापगढ़, रामपुर, संत रविदास नगर, शाहजहाँपुर, सीतापुर, उन्नाव, वाराणसी।

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us