Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Electricity News:सीएम योगी की सख़्ती के बाद बिजली आपूर्ति में हुआ सुधार

UP Electricity News:सीएम योगी की सख़्ती के बाद बिजली आपूर्ति में हुआ सुधार
CM Yogi (फाइल फोटो)

पिछले कई दिनों से पूरे प्रदेश में चरमराई विधुत व्यवस्था पर सीएम योगी ने कड़ा रूख़ अपनाते हुए बिजली विभाग को आपूर्ति सुधारने के लिए सख़्त निर्देश दिए हैं.पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर. CM Yogi Instructions UPPCL Department

Lucknow News:गर्मी बढ़ने के साथ ही यूपी की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है. खासकर ग्रामीण इलाकों में तय रोस्टर से अधिक हो रही कटौती से लोगों का जन जीवन बेहाल हो गया है. ग्रामीण इलाकों में हालात यह हो गए हैं पिछले कुछ दिनों से रात में बिजली सप्लाई हो ही नहीं रही है. हो भी रही है मात्र 1-2 घण्टे की. जिसके चलते प्रदेश भर में सरकार के खिलाफ गुस्सा भर रहा था.

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सोमवार को सीएम योगी ने बिजली विभाग के जिम्मेदार अफसरों को कड़ी फटकार लगाई औऱ तय रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति किए जाने का निर्देश दिया.

सीएम योगी के इस निर्देश के बाद सोमवार की रात ग्रामीण इलाकों में अन्य दिनों की तुलना में ज़्यादा आपूर्ति हुई.जिसके चलते यह माना जा रहा है कि सीएम योगी के निर्देश का असर बिजली विभाग पर हुआ.

मुख्यमंत्री ने कहा कि तेज गर्मी व लू का मौसम चल रहा है.ऐसे में गांवों या शहरों में अनावश्यक बिजली कटौती न की जाए.जरूरत हो तो अतरिक्त बिजली खरीदने की व्यवस्था की जाए.ट्रांसफार्मर जलने व तार गिरने जैसी दिक्कतों का बिना किसी विलंब के निस्तारण किया जाए.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली उत्पादन के लिए कोयले की उपलब्धता सतत बनाए रखी जाए.अभी प्रदेश में कोयले की कमी नहीं है किंतु मांग के अनुरूप कोयले की आपूर्ति सुगम बनी रहे इसके लिए भारत सरकार से सतत संवाद बनाए रखा जाए

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us