Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Tragic Accident In Varanasi: दर्दनाक हादसा ! कार के ड्राइवर को आई नींद, अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी कार, 8 की दर्दनाक मौत

वाराणसी के फूलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, फोटो साभार सोशल मीडिया

Tragic Accident In Varanasi: वाराणसी के फूलपुर में भीषण सड़क हादसे में अर्टिगा सवार 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी, बताया जा रहा है कि सभी काशी स्थित बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर के लौट रहे थे, आशंका जताई जा रही की ड्राइवर को झपकी आयी है तभी यह हादसा हुआ. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, यह परिवार पीलीभीत का बताया जा रहा है, फिलहाल पुलिस ने परिजनों को सूचना कर दी है जहां कोहराम मचा हुआ है.इस हादसे पर सीएम ने गहरा दुख व्यक्त किया है.

हाईलाइट्स

  • वाराणसी के फूलपुर जौनपुर हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, 8 की दर्दनाक मौत
  • अर्टिगा सवार लोग काशी विश्वनाथ दर्शन कर लौट रहे थे, ड्राइवर को आई झपकी
  • आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी, 8 की मौत, सीएम ने जताया गहरा दुख

 Horrific road accident on Phulpur Highway in Varanasi : वाराणसी-जौनपुर हाइवे यानी फूलपुर के पास भीषण सड़क हादसे से काशी नगरी दहल उठी, दो परिवार एक कार में वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए गए थे वहां से लौटेते वक्त उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में सीधा जा घुसी, फ़िलहाल इस दर्दनाक घटना में आधा दर्जन लोगों से ज्यादा की मौत हो गयी है.आखिर कार आगे चल रहे ट्रक में कैसे घुसी, कहीं ड्राइवर को झपकी तो नहीं आयी. फिलहाल यह बड़ा सवाल है.

सड़क हादसे में 8 की दर्दनाक मौत

वाराणसी के फूलपुर स्थित करखियाव में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कम्प मच गया जब तेज रफ्तार अर्टिगा अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी, टक्कर लगते ही जोरदार धमाका हुआ तो कार के अंदर बैठे लोगों में चीत्कार निकल गयी, आनन-फानन में मौजूद लोगों ने मौके पर पहुँचकर कार के अंदर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया, और पुलिस को सूचना दी. जहां 6 की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. वहीं एक बच्चे का इलाज जारी है.

दर्शन कर लौट रहे थे सभी 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पकड़े गए अंतर्जनपदीय तस्कर ! ट्रेन में ऐसे छिपाकर लाते थे गांजा, मास्टरमाइंड शिवहरे फरार

जानकारी के मुताबिक वाराणसी-जौनपुर हाइवे पर सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार सवार 9 लोगो में से 8 की मौत हो गयी, मरने वाले सभी पीलीभीत के रहने वाले थे, ये दो परिवार एक 7 सीटर अर्टिगा कार से वाराणसी से काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए गए थे,  जब सभी दर्शन कर लौट रहे थे, तभी फूलपुर के करखियाव गांव के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो कर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी, टक्कर इतनी जोरदार थी कार के परखच्चे उड़ गए, उधर टक्कर से हुए धमाके की आवाज पर लोग मौके पर पहुँचे, कार में चीख रहे लोगों को निकालने का प्रयास करने लगे, और पुलिस को सूचना दी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बिना मानकों के संचालित हैं सैकड़ों नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर और होटल, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?

ड्राइवर को झपकी आने की आशंका

Read More: Fatehpur News: 12 साल से ट्रक ड्राइवर बनकर छिपा था 50 हजार का इनामी हसीनउल्ला, STF ने ऐसे दबोचा

दो घण्टे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया, जिसमें 6 की मौत हो चुकी थी, जबकि दो लोगों को अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया, एक बच्चे घायल है जिसका इलाज किया जा रहा है. माना जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आयी है तभी यह हादसा हुआ, 8 लोगों की दर्दनाक मौत की सूचना पर सीएम योगी ने भी गहरा दुख जताया है. मृतको में 3 महिलाएं और 5 पुरूष शामिल हैं. मृतको में महेंद्र पाल (45) वर्ष, भाई दामोदर पाल (43) वर्ष, चन्दकली पत्नी महेंद्र (42) वर्ष, निर्मला पत्नी दामोदर (38) वर्ष, विपिन (39) वर्ष की मौत हो गई, बालक शांति स्वरूप की स्थिति सामान्य बताई जा रही है, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है.

04 Oct 2023 By Vishal Shukla

Tragic Accident In Varanasi: दर्दनाक हादसा ! कार के ड्राइवर को आई नींद, अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी कार, 8 की दर्दनाक मौत

हाईलाइट्स

  • वाराणसी के फूलपुर जौनपुर हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, 8 की दर्दनाक मौत
  • अर्टिगा सवार लोग काशी विश्वनाथ दर्शन कर लौट रहे थे, ड्राइवर को आई झपकी
  • आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी, 8 की मौत, सीएम ने जताया गहरा दुख

 Horrific road accident on Phulpur Highway in Varanasi : वाराणसी-जौनपुर हाइवे यानी फूलपुर के पास भीषण सड़क हादसे से काशी नगरी दहल उठी, दो परिवार एक कार में वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए गए थे वहां से लौटेते वक्त उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में सीधा जा घुसी, फ़िलहाल इस दर्दनाक घटना में आधा दर्जन लोगों से ज्यादा की मौत हो गयी है.आखिर कार आगे चल रहे ट्रक में कैसे घुसी, कहीं ड्राइवर को झपकी तो नहीं आयी. फिलहाल यह बड़ा सवाल है.

सड़क हादसे में 8 की दर्दनाक मौत

वाराणसी के फूलपुर स्थित करखियाव में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कम्प मच गया जब तेज रफ्तार अर्टिगा अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी, टक्कर लगते ही जोरदार धमाका हुआ तो कार के अंदर बैठे लोगों में चीत्कार निकल गयी, आनन-फानन में मौजूद लोगों ने मौके पर पहुँचकर कार के अंदर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया, और पुलिस को सूचना दी. जहां 6 की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. वहीं एक बच्चे का इलाज जारी है.

दर्शन कर लौट रहे थे सभी 

जानकारी के मुताबिक वाराणसी-जौनपुर हाइवे पर सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार सवार 9 लोगो में से 8 की मौत हो गयी, मरने वाले सभी पीलीभीत के रहने वाले थे, ये दो परिवार एक 7 सीटर अर्टिगा कार से वाराणसी से काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए गए थे,  जब सभी दर्शन कर लौट रहे थे, तभी फूलपुर के करखियाव गांव के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो कर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी, टक्कर इतनी जोरदार थी कार के परखच्चे उड़ गए, उधर टक्कर से हुए धमाके की आवाज पर लोग मौके पर पहुँचे, कार में चीख रहे लोगों को निकालने का प्रयास करने लगे, और पुलिस को सूचना दी.

ड्राइवर को झपकी आने की आशंका

दो घण्टे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया, जिसमें 6 की मौत हो चुकी थी, जबकि दो लोगों को अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया, एक बच्चे घायल है जिसका इलाज किया जा रहा है. माना जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आयी है तभी यह हादसा हुआ, 8 लोगों की दर्दनाक मौत की सूचना पर सीएम योगी ने भी गहरा दुख जताया है. मृतको में 3 महिलाएं और 5 पुरूष शामिल हैं. मृतको में महेंद्र पाल (45) वर्ष, भाई दामोदर पाल (43) वर्ष, चन्दकली पत्नी महेंद्र (42) वर्ष, निर्मला पत्नी दामोदर (38) वर्ष, विपिन (39) वर्ष की मौत हो गई, बालक शांति स्वरूप की स्थिति सामान्य बताई जा रही है, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है.

Latest News

Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
फतेहपुर की फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और जान...
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Follow Us