Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Road Accident In Unnao : कानपुर से पति के शव को एम्बुलेंस से लेकर उन्नाव के लिए निकला था परिवार,भीषण हादसे का हुआ शिकार-माँ समेत 4 की मौत

Road Accident In Unnao : कानपुर से पति के शव को एम्बुलेंस से लेकर उन्नाव के लिए निकला था परिवार,भीषण हादसे का हुआ शिकार-माँ समेत 4 की मौत
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत

यूपी के उन्नाव जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. एक महिला अपनी बेटियों के साथ एंबुलेंस से अपने पति का शव गांव ले जा रही थी तभी अज्ञात वाहन ने एम्बुलेंस में टक्कर मार दी.इस भीषण टक्कर में एम्बुलेंस में सवार माँ और तीन बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक बेटी की हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.मौके पर एसपी समेत पुलिस फोर्स पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना दी..


हाईलाइट्स

  • उन्नाव में भीषण सड़क हादसा,अज्ञात वाहन ने पुरवा क्षेत्र में एम्बुलेंस को मारी टक्कर
  • हादसे में महिला समेत तीन बेटियों की हुई दर्दनाक मौत,एक की हालत गम्भीर
  • पति के शव को कानपुर से मौरावां ले जा रहा था परिवार, उन्नाव में हुआ हादसा,दुर्घटना स्थल पर एसपी मौजूद

Horrific road accident in Unnao : उन्नाव में रफ्तार का कहर देखने को मिला है.हादसा ऐसा की किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं.अज्ञात वाहन की टक्कर से पूरा परिवार उजड़ गया.महिला अपने पति के शव को लेकर कानपुर से उन्नाव के लिए बेटियों संग एम्बुलेंस से निकली.जहां पुरवा क्षेत्र के पास अज्ञात वाहन ने एम्बुलेंस में भीषण टक्कर मार दी.हादसा इतना भयानक था, कि किसी की भी रूह कांप उठे. आगे बस हर तरफ चीख पुकार रोना पीटना मच गया. एक अर्थी के बाद जहां अब घर से 5 अर्थियां एक साथ निकलेंगी.

अज्ञात वाहन ने एम्बुलेंस को मारी टक्कर 4 की मौत

यूपी के उन्नाव के पुरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत उस वक्त हड़कंप मच गया. जब एक एंबुलेंस को अज्ञात वाहन ने भीषण टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी,कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए. इस दौरान एंबुलेंस में सवार महिला और उसकी तीन बेटियों की इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक बेटी की हालत गंभीर है.आनन-फानन में ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी.

परिवार पति के शव को कानपुर से उन्नाव मौरावां ले जा रहा था

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

जानकारी के मुताबिक उन्नाव के पुरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को तुसरौर गांव के पास अज्ञात वाहन ने कानपुर की ओर से आ रही एंबुलेंस को टक्कर मार दी. इस टक्कर में एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए. वही एंबुलेंस के अंदर सवार लोगों की चीत्कार मच गई. बताया जा रहा है एंबुलेंस में एक महिला अपने वृद्ध पति धनीराम के शव को लेकर बेटियों संग कानपुर से मौरावां गांव जा रही थी. तभी पुरवा क्षेत्र के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में मृतक की महिला पत्नी समेत तीन बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई.जबकि एक की हालत नाजुक बताई जा रही है.

Read More: लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान

हादसे की सूचना पर पहुंचे एसपी उन्नाव,परिजनों को दी सूचना

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव

इस हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी.सड़क हादसे की सूचना पर एसपी उन्नाव समेत भारी पुलिस बल दुर्घटना स्थल पर पहुंचा और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.जबकि घायल युवती को अस्पताल भिजवाया गया. पुलिस ने मौरावा स्थित परिजनों को सूचना की. जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.मरने वालों में प्रेमा सविता (70) पत्नी धनीराम, मंजुला (45), अंजलि (40), रूबी (30) शामिल हैं. वहीं सुधा (36) की हालत गंभीर बताई जा रही है.अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us