Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:प्रदेश के क़रीब डेढ़ लाख परिवारों में बेरंग है होली..कई महीनों से नहीं मिला मानदेय..!

UP:प्रदेश के क़रीब डेढ़ लाख परिवारों में बेरंग है होली..कई महीनों से नहीं मिला मानदेय..!
प्रतीकात्मक फ़ोटो साभार गूगल

उत्तर प्रदेश में कार्यरत शिक्षामित्रों औऱ उनके परिवारों की होली इस साल बेरंग साबित होने वाली है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

लखनऊ:योगी सरकार बनने के बाद से प्रदेश में कार्यरत शिक्षामित्रों की हालत दिन ब दिन और ख़राब होती जा रही है।सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से रद्द हुए समायोजन के बाद शिक्षामित्र मात्र 10 हज़ार के अल्प मानदेय में अपनी सेवाएं दे रहें हैं।बावजूद इसके सरकार शिक्षा मित्रों का मानदेय समय से उनके खातों में नही पहुँचा पा रही है।होली का पर्व नजदीक है लेक़िन शिक्षामित्रो को बीते दो महीनों से मानदेय नहींं मिला है। (up shiksha mitra news)

ये भी पढ़े-YES बैंक के खाताधारकों में मचा हुआ है हड़कम्प..मन में उठ रहे सवालों के ये हैं जवाब..!

प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्व शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत प्रदेश के 1.39 लाख शिक्षामित्रों को जनवरी माह से अब तक के मानदेय का भुगतान सरकार नहीं कर पाई है।बिन पैसों के इस बार शिक्षामित्रों के परिवारों में होली बेरंग ही है।ये आप भी अंदाजा लगा सकते हैं कि आज के दौर में बिना रूपयों के त्योहार कैसे मनाएं जाएंगे।

गौरतलब है कि परिषदीय विद्यालयों में वर्तमान में कार्यरत लगभग 1.62 लाख शिक्षामित्रों में से 1.39 लाख सर्व शिक्षा अभियान के तहत रखे गए हैं और लगभग 23 हजार सीधे बेसिक शिक्षा विभाग ने रखा है।

Read More: Fatehpur News: मां के इलाज के लिए पैसे मांगने पर खूनी बना पिता, बेटे-बहू को मारी गोली, कानपुर में बेटे की मौत

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में बारिश के साथ गिरे ओले..सैकड़ो बीघे फ़सल बर्बाद..!

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में आंगनबाड़ी कायाकल्प घोटाला! खुलासे के बाद भी जमा हुआ है भ्रष्टाचारी सचिव, RTI और जांच रिपोर्ट ने खड़े किए बड़े सवाल

शिक्षा मित्र संगठन के फतेहपुर जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी बताते हैं कि नियमत: हर महीने की 7 तारीख तक मानदेय खाते में पहुंच जाना चाहिए।लेक़िन बीते दो महीनों से शिक्षामित्र बिना मानदेय के पाई पाई को मोहताज हो गए हैं।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

सुशील तिवारी ने कहा कि- "फतेहपुर जिले में लगभग 2557 शिक्षा मित्र परेशान घूम रहे हैं।प्रदेश के सभी शिक्षामित्र सरकार से जवाब चाहते हैं कि हमारे बच्चों का क्या दोष है..क्या हम हिन्दू नही या हम इस समाज से बाहर है..क्या हमें और हमारे परिवारों को होली का त्योहार मनाने का अधिकार नहीं है।"

शिक्षामित्रों ने प्रदेश की योगी सरकार से गुहार लगाई है कि उनके साथ पहले ही बहुत अन्याय हो चुका है।अब इससे ज़्यादा सहन करने की क्षमता नहीं बची है।उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द मानदेय भेजने का निवेदन किया है।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
फतेहपुर में छात्र तेजस द्विवेदी की मौत के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय...
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान

Follow Us