Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:कैराना में वोटिंग के दौरान फायरिंग..बिना आईडी कार्ड वोट डालने को लेकर हुआ बवाल.!

यूपी:कैराना में वोटिंग के दौरान फायरिंग..बिना आईडी कार्ड वोट डालने को लेकर हुआ बवाल.!
कैराना में बवाल

पहले चरण के चुनाव के लिए आज वोटिंग का दौर जारी है..इसी बीच कैराना लोकसभा क्षेत्र से बड़ी ख़बर सामने आई है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

कैराना: लोकसभा चुनावों पहले चरण के लिए गुरुवार को अलग अलग राज्यों की कुल 91 सीटों पर सुबह से वोट डाले जा रहे हैं।इसी बीच सूबे की चर्चा में रहने वाली लोकसभा सीट कैराना से वोटिंग के दौरान फायरिंग की ख़बर सामने आई है।

मीडिया वेबसाइटो में प्रकाशित ख़बर के अनुसार कैराना लोकसभा क्षेत्र के रसूलपुर गाँव में पोलिंग बूथ पर कुछ लोग बिना आईडी पहुंचकर वोट डालना चाह रहे थे जिस पर मतदान स्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने लोगों को वोट डालने से रोक दिया इसके बाद लोगों ने मतदान स्थल पर हंगामा शुरू कर दिया तो सुरक्षा में तैनात बीएसएफ़ के जवानों ने लोगों को खदेड़ते हुए हवाई फायरिंग भी की है। इस घटना के बाद से इलाक़े में तनाव की स्थिति बनी हुई है और कुछ देर के लिए मतदान भी प्रभावित रहा पर स्थिति को नियंत्रण में कर दोबारा मतदान जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रारम्भ करा दिया था।

गौरतलब है कि कैराना लोकसभा क्षेत्र से इस बार भाजपा ने गंगोह से वर्तमान  विधायक प्रदीप चौधरी को मैदान में उतारा है तो गठबंधन से आरएलडी प्रत्याशी तबस्सुम हसन मैदान में हैं।

Tags:

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us