Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Saharanpur Crime In Hindi: रिश्तेदार के घर घूमने आई थी 9 साल की बच्ची ! पड़ोसी ने अगवाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल

Saharanpur Crime In Hindi: रिश्तेदार के घर घूमने आई थी 9 साल की बच्ची ! पड़ोसी ने अगवाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल
सहारनपुर में बच्ची से रेप, image credit original source

Saharanpur News In Hindi

यूपी (Up) के सहारनपुर (Saharanpur) में एक पड़ोसी (Neighbours) में 9 साल की बच्ची को अगवा (Kidnapped) कर उसके साथ रेप (Raped) की घटना को अंजाम दिया. जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपनी माँ के साथ मौसी के घर घूमने आई थी.

9 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर (Saharanpur) जिले के कुतुबशेर थाना अंतर्गत एक 9 साल की बच्ची अपनी मां के साथ अपनी मौसी के घर घूमने आई थी कि तभी पड़ोस में रहने वाले 32 वर्षीय युवक ने पहले तो बच्ची का अपहरण किया और फिर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान पड़ोसी ने उसके साथ कुकर्म जैसी घिनौनी हरकत करने के बाद सुनसान जगह पर बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर फरार हो गया. परिजनों को बेसुध अवस्था मे बच्ची मिली. फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है.

saharanpur_minor_girl_raped_news
नाबालिग से रेप, Image credit original source

घर के बाहर से बच्ची को उठा ले गया

जानकारी के मुताबिक जब यह बच्ची घर के बाहर खेल रही थी और पास स्थित एक दुकान में टॉफी लेने गई थी लेकिन जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे इधर-उधर ढूंढा लेकिन जब वह कहीं नहीं मिली तो घबराये परिजनों ने इस घटना की शिकायत पुलिस से की पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के थानों में बच्ची की गुमशुदा होने की सूचना कर दी.

उधर दूसरी तरफ बच्ची के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल था शाम से अब सुबह होने को थी लेकिन बच्ची का कुछ भी पता नहीं चल सका लेकिन अगली सुबह पुलिस को यह सूचना मिली कि कोलागढ़ के पास जंगल में बदहवास अवस्था में एक बच्ची मिली है जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची की हालत को गंभीरता से लेते हुए उसे मेडिकल कॉलेज में एडमिट करा दिया.

सीसीटीवी कैमरे ने खोले राज

पुलिस ने जब आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें एक व्यक्ति बच्ची को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया जब पुलिस ने उस व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई तो यह ज्ञात हुआ कि उसका नाम राजेश है जो इस मोहल्ले में रहता है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है वहीं आरोपी ने बताया कि जब वह लड़की पास की दुकान में टॉफी लेने आई थी तभी आरोपी उसे अपने साथ पहले बहला फुसला कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. उसे लगा की लड़की मर चुकी है इसलिए वह उसे वहीं छोड़कर भाग गया फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us