Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ram Janmabhoomi Path : श्री राम के जयकारों के साथ राम जन्म भूमि पथ का शुभारंभ, हाईटेक सुविधाओं से लैस

Ram Janmabhoomi Path : श्री राम के जयकारों के साथ राम जन्म भूमि पथ का शुभारंभ, हाईटेक सुविधाओं से लैस
रामजन्म भूमि पथ का शुभारंभ : फोटो साभार गूगल

अयोध्या में दर्शनार्थियों के लिए राम जन्म भूमि पथ को खोल दिया गया.भक्तों ने उत्साह के साथ जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए रामजन्म भूमि पथ में प्रवेश किया.मन्दिर का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है.2024 तक भव्य राम मंदिर भी बनकर तैयार हो जाएगा.


हाईलाइट्स

  • अयोध्या में राम जन्म भूमि पथ का हुआ शुभारंभ, पुराने मार्ग को किया गया बंद
  • अब नए मार्ग से जल्द पहुँच सकेंगे राम लला के दर्शन के लिए
  • जय श्री राम के जयकारों के साथ भक्तों ने किया नए मार्ग से प्रवेश,हाईटेक सुविधाओ से है लैस

Old route of Ram Janma bhoomi closed : अयोध्या राम जन्म भूमि में भव्य राम मंदिर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है.माना जा रहा है,2024 तक भव्य मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा.उससे पहले ही भक्तों के लिए पुराने दर्शन मार्ग में बदलाव कर दिया गया है.और नए मार्ग से राम जन्म भूमि पथ का आज से शुभारम्भ कर दिया गया है.यहां से राम मंदिर पहुंचने की दूरी काफी कम हो जाती है.

रामजन्म भूमि पथ का शुभारंभ पुराने पथ को किया बंद

अयोध्या में भव्य राम मन्दिर का निर्माण कार्य तो तेजी से चल ही रहा है.रविवार को भक्तों के लिए राम जन्म भूमि पथ का शुभारम्भ कर दिया गया.जिससे अब भक्त जल्द ही राम मंदिर तक पहुंच सकेंगे.पुराने मार्ग को बदलकर नए मार्ग से पथ को खोला गया है. राम जन्म भूमि पथ का शुभारंभ होने के बाद भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा गया.जय श्री राम के जयकारों के साथ भक्तों ने पथ पर प्रवेश किया. 39 करोड़ रुपये की लागत से यह पथ करीब डेढ़ साल में तैयार हो पाया है.

रामजन्म भूमि के नए पथ पर अत्याधुनिक सुविधाएं भी

Read More: Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक

अब जो रामलला का नया दर्शन मार्ग है. उससे एक तो मन्दिर तक पहुंचने में कम समय लगेगा.यानी राम जन्मभूमि पथ से होते हुए बिरला धर्मशाला के सामने से सीधे रामलला दरबार तक पहुंचा जा सकेगा. बेहतर परिसर का वातावरण और मार्ग काफी सुविधाजनक भी है.इस मार्ग पर निशुल्क पेयजल, भक्तों के लिए सामान रखने के लिए फ़्री लॉकर की सुविधा ,विश्राम और चिकित्सा की सुविधा भी उपलब्ध है.आज शुभारंभ के अवसर पर राम जन्म भूमि पथ के इस भव्य मार्ग को पुष्पों से सुशोभित किया गया. इसके अलावा इस मार्ग पर अत्याधुनिक हाईटेक लाइट्स की भी व्यवस्था की गई है. पिंक शेड्स स्टोन से यह मार्ग बनाया गया है. इसकी चौड़ाई लगभग 100 फीट रखी गई है.

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

परिसर की भव्यता हाईटेक सुविधाओ से होगी लैस 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा

जन्मभूमि की भव्यता इस बात को दर्शा रही है.की यहां राम लला का भव्य मंदिर का निर्माण कितनी तेजी से हो रहा है.परिसर में भव्य पत्थरो को लगाया जा रहा है.परिसर में पर्याप्त उजाला रहे जिसके लिए पथ पर अत्याधुनिक लाइट लगाई जा रही है..पथ के बीच में ऊंचे लैंप लगाए गए हैं जो दिखने में बेहद सुंदर दिखाई दे रहे हैं. मार्ग पर सुन्दर डिजाइनर व आकर्षक पोल भी लगाए गए हैं .मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्टोन बेन्च, वाटर कियोस्क और प्रसाधन की व्यवस्था की जा रही है. खास बात यह कि मार्ग पर विद्युत तार नहीं दिखाई देंगे.जिससे भक्तों को काफी अच्छा वातावरण देंखने को मिलेगा.

 

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us