Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

प्रयागराज:सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ सम्पन्न हुआ कुम्भ का पहला शाही स्नान-पहुंचे क़रीब सवा करोड़ श्रद्धालु..!

प्रयागराज:सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ सम्पन्न हुआ कुम्भ का पहला शाही स्नान-पहुंचे क़रीब सवा करोड़ श्रद्धालु..!
फोटो साभार गूगल

मंगलवार को पहला शाही स्नान सुबह 5.30 बजे शुरू हुआ।शाही स्नान शाम 4.30 बजे तक चला।कुंभ मेले के लिए गंगा किनारे 3200 एकड़ में तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं।कुम्भ के लिए सुरक्षा के भी पुख़्ता इंतजाम किए गए हैं..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

प्रयागराज: तीर्थराज प्रयाग में 49 दिन तक चलने वाले कुंभ की शुरुआत हो गई। मंगलवार को पहला शाही स्नान है। देश के 13 अखाड़ों में से 12 अखाड़ों के साधु-संतों ने संगम तट पर डुबकी लगाई। सबसे पहले संगम तट पर श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के साधु-संतों ने स्नान किया। इसके बाद श्री पंचायती अटल अखाड़े के संतों ने संगम तट पर डुबकी लगाई। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी स्नान किया।एक अनुमान के मुताबिक शाम तक लगभग सवा करोड़ लोग स्नान करेंगे।

कुंभ मेले में करीब 500 सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।इसके साथ-साथ लेजर शो और पेंटिंग, स्टैट्यू और प्रदर्शनी से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे।शहर में तमाम जगहों पर टीवी स्क्रीन भी लगाए गए हैं।

4 मार्च को महाशिवरात्रि के मौके पर आखिरी स्नान का कार्यक्रम होगा।2019 कुंभ मेले में स्नान करने के शुभ दिन 15 जनवरी (मकर संक्रांति), 21 जनवरी (पौष पूर्णिमा), 4 फरवरी (मौनी अमावस्या), 10 फरवरी (बसंत पंचमी), 19 फरवरी (माघी पूर्णिमा) और 4 मार्च महाशिवरात्रि को है।

खबरों के मुताबिक, ठंड की वजह से करीब 2 दर्जन श्रद्धालु बेहोश हो गए हैं लेक़िन अभी तक कुंभ से किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं आई है।

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

Tags:

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us