Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Narendra Modi In Ayodhya: अयोध्या से बोले नरेंद्र मोदी ! 22 जनवरी का बेसब्री से इंतज़ार कर रही पूरी दुनिया, घरों में जलाएं 'श्रीराम ज्योति', मनाएं दीपावली

Narendra Modi In Ayodhya: अयोध्या से बोले नरेंद्र मोदी ! 22 जनवरी का बेसब्री से इंतज़ार कर रही पूरी दुनिया, घरों में जलाएं 'श्रीराम ज्योति', मनाएं दीपावली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अयोध्या दौरा, फोटो-साभार सोशल मीडिया

अयोध्या नगरी प्रभू श्री राम (Lord Ram) के जयकारों से गूंज उठी है. यही नहीं इन जयकारों की गूंज पूरे देश को सुनाई दे रही है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अयोध्या धाम (Ayodhya Dham) पहुंचकर नए एयरपोर्ट (Airport) और पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन अयोध्या धाम जंक्शन का उद्घाटन (Inauguration) किया. यही नहीं उन्होंने कहा कि पूरा देश 22 जनवरी का इंतजार कर रहा है. आप सभी इस दिन दीपावली (Dipawali) मनाएं.

पीएम मोदी का अयोध्या दौरा, लोगों ने लगाये जय श्रीराम के जयकारे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शनिवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे. उनका स्वागत सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Anandiben Patel) ने किया. अयोध्या में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे. यहां उन्होंने 8 किलोमीटर लंबा रोड शो ( Road Show) किया. इस दौरान अयोध्यावासियों ने खड़े होकर जय श्री राम के जयकारों के साथ उनका स्वागत किया. प्रभू राम के जीवन चरित्र से पटी अयोध्या नगरी अलग दिखाई दे रही थी. जहां कभी कर्फ्यू का दौर हुआ करता था आज वहां चहल-पहल और खुशी है.

रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, लाभार्थी के घर पी चाय

प्रधानमंत्री रोड शो के बाद अयोध्या धाम जंक्शन (Ayodhya Dham Junction) का उद्घाटन करने पहुंचे यहां उन्होंने 2 अमृत भारत ट्रेन (Amrit Bharat Train), 6 वन्दे भारत ट्रेनों (Vandebharat Train) समेत 8 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पीएम को इस स्टेशन का विकास मॉडल भी दिखाया. पीएम ने बच्चों से बात की सेल्फियां ली. फिर पीएम उज्ज्वला योजना की लाभार्थी मीरा मांझी के घर पहुंचे यहां वे करीब 10 मिनट रुके और चाय भी पी, मोदी का काफिला वीणा चौक पर रुका जिसका उन्होंने उतरकर निरीक्षण भी किया. फिर अंत में वे नए एयरपोर्ट महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम पहुंचे यहां से एयरपोर्ट का उद्घाटन किया और निरीक्षण किया इसके साथ ही कई योजनाओं की सौगात भी दी.

पीएम ने कहा, 22 जनवरी को मनाएं दीपावली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर आते ही सम्बोधन की शुरुआत प्रभू श्री राम (Lord Ram) के जयकारे लगा कर की. पीएम ने कहा कि देश और दुनिया 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रही है, मैं भी बेहद उत्सुक हूँ इस दिन के लिए, उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को पूरा देश दीपावली मनाएं अपने घरों में 'श्रीराम ज्योति' (Sriram Jyoti) जलाएं. 

देश के 4 करोड़ लोगों को भी मिला पक्का घर

एक समय था जब इसी अयोध्या में राम लला ( Ram Lala) टेंट पर विराजमान थे. आज पक्का घर सिर्फ राम लला को ही नहीं बल्कि देश के 4 करोड़ लोगों को भी मिला है. आज के भारत का मिज़ाज स्पष्ट दिखता है. आज यहां प्रगति का उत्सव है कुछ दिन बाद यहां परंपरा का उत्सव भी होगा. यहां रोजगार के नए पंख लगेंगे. अयोध्या से यूपी के विकास को नई दिशा मिलेगी. अयोध्या को स्वच्छ बनाने की सभी से अपील भी की 14 जनवरी से 22 जनवरी तक सफाई अभियान का आव्हान किया कहा हर मन्दिर की सफाई हो.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

22 जनवरी को आप सभी अयोध्या न आएं उसके अगले दिन यानी 23 जनवरी के बाद सभी अयोध्या जाएं. दरअसल आपको बता दें कि 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है. पीएम समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे. इस वजह सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पीएम ने लोगों से उस दिन न आने की अपील की है. घर पर ही दीपावली मनाएं, श्रीराम ज्योति जलाएं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us