Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Panchayat Chunav:तीस नहीं बीस अप्रैल तक हर हाल में हो जाएंगे चुनाव वजह जान लें

Up Panchayat Chunav:तीस नहीं बीस अप्रैल तक हर हाल में हो जाएंगे चुनाव वजह जान लें
Up Panchayat chunav:सांकेतिक फ़ोटो

यूपी पंचायत चुनावों(up panchayat chunav)की हलचल आरक्षण का शासनादेश आने के बाद बहुत तेज़ हो गई है,अब तक चुनाव की तिथियां भले ही घोषित न हुईं हों लेकिन सम्भावित चुनावी तिथियों को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:आरक्षण का शासनादेश जारी हो चुका है।शासन स्तर से जिला पंचायत अध्यक्ष औऱ ब्लॉक प्रमुख के पदों का आरक्षण एवं आवंटन हो चुका है।अब ज़िले स्तर से अन्य पदों के आरक्षण का आवंटन होना है।इस सम्बंध में शासन से ख़ाका तैयार कर जिलों को भेजा जा चुका है अब उसी के अनुसार ज़िले के सक्षम अधिकारियों को आरक्षण का आवंटन करना है। up panchayat chunav date 2021

तो बीस अप्रैल के पहले हो जाएंगे चुनाव..

हाईकोर्ट ने बीते दिनों राज्य सरकार को 30 अप्रैल तक हर हाल में ग्राम प्रधान के चुनाव कराने का निर्देश दिया था।इस आदेश के बाद यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल औऱ इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।बोर्ड परीक्षा 24 अप्रैल से शुरू होकर 12 मई तक चलेगी।Up panchayat chunav

जिसके बाद यह अटकलें लगनी लगीं थीं क्या चुनाव अब 12 मई के बाद ही होंगे लेकिन शनिवार को रायबरेली ज़िले में एक कार्यक्रम में भाग लेने आए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह संकेत दिया है कि चुनाव बोर्ड परीक्षा से पहले हो जाएंगे।

Read More: Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू

दिनेश शर्मा के इस बयान के बाद यह स्पष्ट है कि सरकार चुनाव बोर्ड परीक्षा से पहले कराने की तैयारी में है।बोर्ड परीक्षा 24 अप्रैल से शुरू हो जाएगी ऐसे में सभी चरणों के चुनाव औऱ वोटों की गिनती हर हाल में 20 अप्रैल के पहले हो जानी चाहिए।क्योंकि कई बोर्ड परीक्षा के केंद्र बने विद्यालय मतदान केंद्र औऱ मतगणना स्थल बने होतें हैं।ऐसे में बोर्ड परीक्षा औऱ चुनाव एक साथ सम्भव नहीं है।

Read More: Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us