Up Panchayat Chunav:हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव आरक्षण पर दिया बेहद अहम फैसला जानें पूरी बात.!
On
हाईकोर्ट ने यूपी पंचायत चुनाव के आरक्षण मामले में सोमवार को सुनवाई करते हुए एक अहम फैसला दिया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..
लखनऊ:उत्तर प्रदेश के लिए इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर पंचायत चुनाव से जुड़ी हुई है।पंचायत चुनाव के आरक्षण मामले सोमवार को जो महत्वपूर्ण सुनवाई हुई है उसमें कोर्ट का फ़ैसला आ गया है।हाईकोर्ट ने सरकार को आदेश दिया है कि पंचायत चुनाव में आरक्षण का निर्धारण साल 2015 को आधार वर्ष मानते हुए किया जाए।Up panchayat chunav
कोर्ट ने सरकार को यह भी निर्देश दिया है कि आरक्षण सूची का काम 27 मार्च तक पूरा करके 25 मई तक हर हाल में चुनाव सम्पन्न करा लिए जाएं

उल्लेखनीय है कि यूपी पंचायत चुनाव के लिए सीटों के आरक्षण का अंतरिम प्रकाशन होने के बाद शनिवार को अंतिम प्रकाशन होना था लेकिन हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए पूरी आरक्षण प्रक्रिया पर रोक लगा दी है, सोमवार को इस मामले की सुनवाई हुई जिसके बाद कोर्ट ने यह अहम फैसला दिया है।
Tags:
Related Posts
Latest News
05 Oct 2026 21:38:01
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
