Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Panchayat Chunav Sapath: कोविड प्रोटोकॉल के तहत इसदिन ग्राम प्रधानों का होगा शपथ जान ले पूरी बात।

UP Panchayat Chunav Sapath: कोविड प्रोटोकॉल के तहत इसदिन ग्राम प्रधानों का होगा शपथ जान ले पूरी बात।
प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में हुए पंचायत चुनाव के बाद उनका शपथ कराना भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।जिसको शासन स्तर से शपथ ग्रहण और प्रथम बैठक का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट(UP Panchayat Chunav GramPradhan Shapath Date latest News Today)

UP Panchayat Chunav Shapath News: यूपी में हुए पंचायत चुनाव के बाद उनका शपथग्रहण कराना भी सरकार की प्रथमिकता है जिसके लिए शासन स्तर से इसके लिए गाइडलाइंस जारी कर दी गई है। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह (Manoj Kumar Singh) द्वारा प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को इसके सम्बन्ध में पत्र जारी करते हुए 25 और 26 मई का दिन तय किया गया है। साथ ही नव गठित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक 27 मई को करने का आदेश किया गया है। (UP Panchayat Chunav  GramPradhan Shapath Date latest News Today)

अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की पत्रावली के अनुसार सबसे पहले ग्राम पंचायतों को संगठित किया जाए और 24 मई तक इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाए। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सभी का शपथ ग्रहण वर्चुअली अर्थात वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनिश्चित कराया जाए। आपको बतादें कि प्रदेश में 58,176 ग्राम प्रधान और 7,31,813 लाख ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव जीते हैं। जिनके लिए दो दिन का शपथ का समय रखा गया है।

यहां पर होगा शपथ ग्रहण का कार्यक्रम...

शासनादेश के अनुसार ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों का शपथ कार्यक्रम ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत भवन,सामुदायिक भवन या कॉमन सर्विस सेंटर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारी के समक्ष किया जाना है जिसके लिए इंटरनेट कनेक्शन की जिम्मेदारी भी अधिकारियों की होगी। (UP Panchayat Chunav  GramPradhan Shapath Date latest News Today)

Read More: Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us