Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Lucknow News:ख्यातिलब्ध साहित्यकार मुक्ति नाथ झा की कहानी संग्रह 'कल्याणी' का विमोचन

Lucknow News:ख्यातिलब्ध साहित्यकार मुक्ति नाथ झा की कहानी संग्रह 'कल्याणी' का विमोचन
Lucknow:विमोचन करते हुए जितिन प्रसाद व अन्य

ख्यातिलब्ध साहित्यकार मुक्ति नाथ झा की कहानी संग्रह 'कल्याणी' का विमोचन शुक्रवार को प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा मंत्री जतिनि प्रसाद ने किया.पढ़ें ये रिपोर्ट.. Mukti Nath Jha Story Book Kalyani Lucknow News

Lucknow News:ख्यातिलब्ध साहित्यकार मुक्ति नाथ झा द्वारा रचित कहानी संग्रह 'कल्याणी' का विमोचन प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने किया.इस अवसर पर जतिनि प्रसाद ने कल्याणी कहानी संग्रह में संग्रहित कहानियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संवेदनशील कथाकार मुक्ति नाथ  झा ने बड़े ही अच्छे ढंग से मूल्य आधारित सार्थक कहानियां लिखकर समाज के लिए प्रेरणा प्रदान की है.कल्याणी कथा संग्रह निश्चय ही पाठकों के बीच में लोकप्रिय होगा.किया.पुस्तक का प्रकाशन सतरंग प्रकाशन द्वारा किया गया है. Uttar Pradesh Mukti Nath Jha

विमोचन कार्यक्रम की कड़ी में प्रेस क्लब में भी समारोह आयोजित हुआ.विनीत कंसल कुलपति एकेटीयू लखनऊ, विनोद कुमार त्रिपाठी प्रोफेसर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी,सुनील चौधरी, विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा लखनऊ, डा.दिनेश अवस्थी महामंत्री, राज्य कर्मचारी साहित्यकार संस्थान, यू.सी.वाजपेयी एवं श्री जगदीश प्रसाद की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ.कार्यक्रम का संचालन प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार प्रेम शंकर अवस्थी ने किया.

कल्याणी कथा संग्रह के विमोचन समारोह में लेखक मुक्ति नाथ झा ने कथा संग्रह की कहानियों को मूल्यपरक बताते हुए कहा कि लोकमंगल और संवेदना साहित्य की मूल एवं वास्तविक आत्मा है.

साहित्य मानव समाज को सही अर्थों में मानवीय और लोक हितकारी बनाता है. उन्होंने कहा कि साहित्य वस्तुतः समाज की पुनर्रचना करता है.कथा संग्रह की कहानी ’अमृत संवाद’ और ’मिथ्या’ को अद्वैत वेदांत पर आधारित बताते हुए उन्होंने कहा कि आठवीं शताब्दी में आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा अद्वैत वेदांत दर्शन का प्रवर्तन करके आपस में गजब की एकता का प्रवर्तन किया गया था.

कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं द्वारा भी मुक्ति नाथ झा के कहानी संग्रह को काफी सराहा गया.नूतन कहानियां के संपादक सुरेन्द्र अग्निहोत्री ने सभी का आभार व्यक्त किया.

Read More: Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक

Tags:

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us