Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ex IAS Ak Sharma जिन्हें भाजपा में शामिल होते ही मिल गया MLC का टिकट

Ex IAS Ak Sharma जिन्हें भाजपा में शामिल होते ही मिल गया MLC का टिकट
Ex ias ak sharma फ़ाइल फ़ोटो।

गुजरात कैडर के आईएएस अफ़सर रहे एके शर्मा (ex ias ak sharma) को बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के विधानपरिषद चुनावों के लिए अपना कैंडिडेट घोषित किया है.आइए जानते हैं कौन हैं एके शर्मा.पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट..

लखनऊ:तमाम अटकलों औऱ शंकाओं के बीच आखिरकार भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने यूपी विधानपरिषद (up mlc election) की 12 सीटों पर होने वाले चुनावों के लिए चार प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया।इसमें एक नाम पूर्व आईएएस अफ़सर अरविंद कुमार शर्मा (एके शर्मा) का भी शामिल है।ex ias ak sharma

कौन हैं एके शर्मा..

हाल ही में वीआरएस लेकर आईएएस सेवा से निवृत्त हुए अरविंद कुमार शर्मा (Ak sharma) 1988 बैच के आईएएस अफ़सर हैं।इनका कैडर गुजरात था।नरेंद्र मोदी जब गुजरात के सीएम हुआ करते थे तभी से एके शर्मा को मोदी के सबसे भरोसेमंद अफ़सरों में गिना जाता था।गुजरात में महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों की जिम्मेदारी उन्होंने संभाली है।साल 2014 में जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो एके शर्मा भी गुजरात कैडर से केंद्रीय डेपुटेशन में आ गए औऱ उन्होंने जॉइंट सेकेट्री के रूप में पीएमओ जॉइन कर लिया था।ex ias ak sharma

हाल ही में एके शर्मा (ak sharma biography) ने अचानक ने वीआरएस ले लिया जिसके बाद से ही यह अटकलें लगनी शुरू हो गईं थीं कि वह भाजपा जॉइन कर सकते हैं।मूल रूप सर यूपी के रहने वाले एके शर्मा गुरुवार को ही यूपी भाजपा में शामिल हुए औऱ शुक्रवार को उन्हें एमएलसी का टिकट मिल गया।मौजूदा हालातों को देखते हुए उनका एमएलसी बनना तय माना जा रहा है।चर्चा यह भी है कि एके शर्मा एमएलसी बनने के बाद योगी कैबिनेट में भी शामिल होंगे औऱ किसी महत्वपूर्ण मंत्रालय को संभालेंगे।up mlc election bjp candidate

Read More: Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us