Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP School Closed In Hindi: यूपी में कड़ाके की ठंड को लेकर इन जिलों के विद्यालयों में छुट्टी ! जानिए कब तक बंद रहेंगे स्कूल

UP School Closed In Hindi: यूपी में कड़ाके की ठंड को लेकर इन जिलों के विद्यालयों में छुट्टी ! जानिए कब तक बंद रहेंगे स्कूल
शीतलहर के चलते यूपी के इन जिलों के स्कूलों में बढ़ाई गई छुट्टी, फोटो साभार सोशल मीडिया

School Closed Today In UP

पहाड़ों से हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों के दिखने लगा है. उत्तरप्रदेश के तमाम जिले इस वक्त भीषण ठंड (Severe Cold) की चपेट में हैं. आलम यह है कि घरों के अंदर ठंड (Cold)बर्दाश्त नहीं हो रही है. मकर संक्रांति (Makar Sankranti) आते ही पारा एकदम से लुढ़कता चला गया. आईएमडी (Imd) ने भी आगे ठंड (Increase Cold) बढ़ने की संभावना जताई है. शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए यूपी के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियों (Schools Closed) को आगे बढ़ा दिया गया है. लखनऊ (Lucknow), कानपुर (Kanpur), समेत तमाम जिलों में छुट्टियां बढ़ाई गई हैं.

शीतलहर को देखते हुए इन जिलों के स्कूलों में बढ़ाई गई छुट्टी

उत्तर प्रदेश में ठंड अपना प्रचंड रूप लेती जा रही है, घर के अंदर और सड़कों पर मौसम (Weather) एक जैसा ही लगता है. ठंड और सर्द हवाओं (Cold Waves) से कंपकपी छूट पड़ी है. अलाव, हीटर भी ठंड से बचाव के लिए कुछ देर तक जरूर राहत दे रहे, लेकिन बाद में फिर वैसा ही लगने लगता है. यूपी के तमाम जिलों में ठंड को लेकर समय-समय पर स्कूल बंद होते रहे.

अब बढ़ती शीतलहर को देखते हुए कई जिलों के जिलाधिकारियों के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षको ने सूचना जारी कर स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं. जिन जिलों के स्कूलों में छुट्टियों की अवधि बढ़ाई गई है उसमें यूपी की राजधानी लखनऊ, कानपुर समेत तमाम जिले हैं. चलिए आपको बताते हैं किन जिलों में स्कूल बंद रहेंगे.

जानिए कहाँ-कहां बंद रहेंगे स्कूल

लखनऊ (Lucknow) में डीएम सूर्यपाल ने शीतलहर को देखते हुए समस्त बोर्डो के कक्षा 8 तक के स्कूल 16 जनवरी तक बंद (School Closed) रहेंगे. जबकि कक्षा 9 से 12 वालों की क्लास ऑनलाइन माध्यम से होगी, समय 10 से 3 रखा जाए. बात की जाए कानपुर (Kanpur) की तो, यहां न्यूनतम पारा 3 तक पहुंचा, डीएम विशाख जी अय्यर ने 15 से 17 जनवरी तक कक्षा 8 तक के स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए हैं. मुरादाबाद (Moradabad) व रामपुर (Rampur) में पहले 15 जनवरी तक ही अवकाश था पर अब बढ़ती ठंड को लेकर समस्त स्कूलों में कक्षा 8 तक सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद रहेंगे. जबकि कक्षा 9 के स्कूल खुलेंगे.

इन जिलों के स्कूलों में भी बढ़ी छुट्टी

सम्भल (Sambhal), फिरोजाबाद (Firozabad) में कक्षा 8 तक के स्कूल जबकि लखीमपुर खीरी (Lakhimpur) में 12 वीं तक के स्कूल 17 जनवरी तक बंद रहेंगे. आगरा (Agra) में कक्षा 5 तक का अवकाश 20 जनवरी तक कर दिया है. बलरामपुर (Balrampur), मैनपुरी (Mainpuri) व बरेली (Bareilly) में 16 जनवरी तक कक्षा 8 तक के स्कूल बंद रहेंगे. बहराइच (Behraich) और अमरोहा (Amroha) में 18 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे. वहीं फतेहपुर (Fatehpur) में जल्द छुट्टियों की घोषणा की जा सकती है.

Read More: One Nation One Election: एक देश-एक चुनाव पर गरमाई सियासत, JPC की बैठक में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी राय

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us