
up weather news:उमस और भीषण गर्मी से बेहाल हुए लोग..अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम..जानें.!
On
यूपी में पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने के चलते तापमान में वृद्धि हो गई है।जिसके चलते उमस भरी गर्म बढ़ गई है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।
लखनऊ:बीते दो दिन से तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है।जिसके चलते यूपी के अधिकांश जिलों में उमस भरी गर्मी बढ़ गई है।गुरुवार के दिन भयंकर गर्मी रही जिसके चलते लोग परेशान रहे।उमस अधिक होने के चलते लोग पूरा दिन पसीने से तर बतर रहे।पड़ रही इस भयंकर गर्म में कूलर और पंखे भी राहत नहीं पहुँचा पा रहे हैं।

मौसम विभाग ने 3 जुलाई से लेकर 6 जुलाई तक पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।इसका मतलब कई स्थानों पर लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। क्योंकि यहां भारी बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही आकाशीय बिजली के गिरने का भी खतरा जताया गया है।पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 से लेकर 6 जुलाई तक, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 4 और 5 जुलाई को ज्यादातर जिलों में बारिश होने की संभावना है।


Tags:
Related Posts
Latest News
08 Nov 2026 08:42:45
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
