Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कोरोना का ख़तरा:सीएम योगी का बड़ा ऐलान..इन लोगों के खातों में तुरंत पहुंचेंगे एक हज़ार..!

कोरोना का ख़तरा:सीएम योगी का बड़ा ऐलान..इन लोगों के खातों में तुरंत पहुंचेंगे एक हज़ार..!
सीएम योगी।फ़ोटो-yugantar pravah

कोरोना वायरस और 22 मार्च को होने वाले जनता कर्फ़्यू को लेकर सीएम योगी ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कुछ बड़े ऐलान किए हैं..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

लखनऊ:वैश्विक महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस को लेकर हर कोई चिंतित है।हर जगह बन्दी का ऐलान किया जा रहा है।शहर दर शहर घरों में कैद हो रहें हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से 22 मार्च को जनता कर्फ़्यू लगाने का अनुरोध किया है।इन सबके बीच दिहाड़ी मजदूर, ग़रीब और फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोगों के सामने रोटी का संकट पैदा हो रहा है।(corona virus cm yogi press conference)

ये भी पढ़े-कोरोना का ख़तरा:जनता कर्फ़्यू वाले दिन देश भर में बन्द रहेगी यह महत्वपूर्ण सेवा..अभी से कर लें तैयारी..!

सीएम योगी ने शनिवार को कोरोना वायरस को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस की।जिसमें उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और धैर्य बनाये रखने की अपील की।मुख्यमंत्री ने दिहाड़ी मजदूरों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है।उन्होंने कहा कि राज्य में 15 लाख दहाड़ी मजदूर पंजीकृत हैं, उन्हें 1000 रुपये की मदद देंगे। साथ ही चिन्हित 20.37 लाख मजदूरों (रिक्शा, खोमचे वालों, रेहड़ी वाले, फेरी वाले, निर्माण कार्य करने वाले) को भी 1000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।यह राशि तत्काल मजदूरों के खाते में जाएगी।

ये भी पढ़े-कोरोना का ख़तरा:लखनऊ में मचा हड़कम्प..ये बॉलीवुड सिंगर निकली कोरोना संक्रमित..नेता, मंत्री बिजनेसमैन सब थे सम्पर्क में..!

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इसके अलावा उन्होंने खाद्यान्न के लिए भी ऐलान किया है उन्होंने कहा कि 1.65 करोड़ परिवारों को अनाज उपलब्ध होगा। बीपीएल परिवारों को 20 किलो गेहूं, 15 किलो चावल को मुफ्त मिलेगा।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा

सीएम योगी ने स्पष्ट किया है प्रदेश में हर ज़रूरत का सामान आसानी से मिलेगा इसके लिए घबराएं नहीं और बेवज़ह राशन की दुकानों में लगकर सामान एकत्रित करने की ज़रूरत नहीं है।प्रदेश में कोई कालाबाजारी न कर पाए इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

ये भी पढ़े-कोरोना का ख़तरा:बन्द हुए प्रसिद्ध सिद्धपीठ ताम्बेश्वर मंदिर के कपाट..!

आपको बता दे कि देश भर में 22 मार्च को रेल सेवा बन्द रहेगी।सीएम योगी ने यह भी बताया कि रविवार को प्रदेश में मेट्रो सेवा के साथ साथ उत्तर प्रदेश परिवहन की बस सेवा और सिटी बस सेवा भी सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक बन्द रहेगी।

22 मार्च को जनता कर्फ़्यू को लेकर मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है बहुत आवश्यक न हो तो घरों से न निकलें।अपने घरों में ही रहे।और जनता कर्फ़्यू को सफ़ल बनाएं।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us