Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कौशाम्बी:बजते बजते आग के गोले में तब्दील हो गया डीजे..!

कौशाम्बी:बजते बजते आग के गोले में तब्दील हो गया डीजे..!

कौशाम्बी ज़िले में अचानक एक डीजे में आग लग गई..जिससे आस पास के लोगों में हड़कम्प मच गया..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

कौशाम्बी:जरा सी लापरवाही हम सबके लिए कितनी भयावह समस्या बन सकती है।इसका ताजा उदाहरण है कौशाम्बी ज़िले में घटित हुई यह घटना। दरअसल जिले में शादी समारोह में जा रहा डीजे अचानक हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया। तार के संपर्क में आते ही डीजे में आग लग गयी।आग लगते ही धू-धू कर डीजे जलने लगा । डीजे में बैठे ड्राइवर व अन्य 5 कर्मचारियों ने कूद कर अपनी जान बचाई।डीजे में आग लगने से लगभग 6 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े:रामपुर-आज़म खान से जान का ख़तरा बता छुट्टी पर गए एडीएम जेपी गुप्ता.. वापस लौटे.!

आपको बतादें कि करारी कस्बा निवासी जीवन जयसवाल डीजे चलाकर अपना व परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार की शाम वह कौशाम्बी थाना क्षेत्र के कायमपुर बारात में डीजे बजाने के लिए गया हुआ था कि अचानक अवाना चौराहा के पास से गुजरी 11 हजार वोल्टेज की तारों की सम्पर्क में डीजे का ऊपरी हिस्सा आ गया। जिससे डीजे धू धू कर जलने लगा ग़नीमत रही कि डीजे में बैठे ड्राइवर समेत अन्य 5 मजदूरो ने कूदकर अपनी जान बचाई । वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर बिग्रेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

Tags:

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us