
UPPSC PCS(J) 2022 Result: कानपुर में पान की दुकान चलाने वाले की बेटी Nishi Gupta पीसीएस (जे) परीक्षा में यूपी टॉप
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2022 की पीएसीएस-जे परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है.जिसमें कानपुर की निशि गुप्ता इस परीक्षा में टॉपर बनी हैं. टॉप-20 की सूची की बात करें जिसमें 15 तो केवल लड़कियां हैं.निशि ने जज बनकर परिवार और शहर का मान बढ़ाया है.वहीं सीएम योगी ने सफ़ल अभ्यर्थियों को बधाई दी है.
हाईलाइट्स
- यूपीपीएससी पीसीएस-जे परीक्षा 2022 में कानपुर की निशि गुप्ता बनी, यूपी टॉपर
- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी किया वर्ष 2022 परीक्षा का परिणाम
- पिता चलाते है पान की दुकान,बेटी के जज बनने पर परिजनों में खुशी,बढ़ाया मान
Nishi Gupta of Kanpur topped in PCS J exam : उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन)पीसीएस-जे परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ.टॉप-20 लिस्ट में महिला अभ्यर्थियों का दबदबा रहा.वहीं इस परीक्षा में कानपुर की निशी गुप्ता ने प्रदेश में टॉप कर जिले का नाम रोशन किया है.इस उपलब्धि पर निशि काफी खुश हैं.उधर पीसीएस-जे परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों और अभिभावकों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है.

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2022 की उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज यानी पीएसीएस-जे परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया था.इस परीक्षा में टॉपर कानपुर शहर की निशि गुप्ता बनी हैं.जैसे ही टॉपर बनने की सूचना निशि के परिजनों को लगी तो उनके घर पर बधाइयों का तांता लग गया.


वकील बनने की थी हमेशा से इच्छा परिजनों का मिला सहयोग

टॉप-10 की सूची

