Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Bakra News : चोरी का अजब-गजब मामला ! बिरयानी खाने के लिए इन शातिरों का बकरों पर आ गया दिल, फिर ऐसे बकरे किये पार

Kanpur Bakra News : चोरी का अजब-गजब मामला ! बिरयानी खाने के लिए इन शातिरों का बकरों पर आ गया दिल, फिर ऐसे बकरे किये पार
कानपुर में बकरा चोर गिरफ्तार

Kanpur News In Hindi

कानपुर (Kanpur) से बड़ा अजीबोगरीब मामला (Strange Case) सामने आया है. बिरयानी खाने (Eat Biryani) की चाहत ऐसी की शादी में आये शातिरों ने पड़ोसी के बकरों को ही पार कर दिया और फरार हो गए. जब सुबह मालिक को बकरे नहीं दिखे तो उसने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो पूरी घटना सामने आई.

क्या है पूरा मामला?

यह अजब गजब मामला कानपुर के अनवरगंज थाना क्षेत्र का है. यहां एक वैवाहिक समारोह में कुछ दिन पहले तीन शातिर युवक पहुंचे थे. बताया जा रहा कि समारोह में बिरयानी खा रहे थे, तभी उनकी नजर पड़ोस में रहने वाले घर पर पड़ी तो उन्हें दो सफेद बकरे दिखाई दिए. बस उन शातिरों के मन में वो बकरे बस गये. हालांकि उस दिन तो तीनों चले गए अगले दिन प्लान बनाते हुए रात में कार से पहुंचे और बकरे चुरा ले गए.

strange_case_goat_theft_in_kanpur
कानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऐसे चुराए थे बकरे

शातिराना अंदाज में तीनों ने मौजूद बकरों को पुचकारकर पहले घास खिलाई और उन्हें गाड़ी के करीब बुलाया घास देखकर बकरे भी चल पड़े, तभी शातिरों ने बकरों को दबोच कर कार में डाल लिया और फुर्र हो गए. सुबह घर के मालिक शोएब ने देखा तो उसे बकरे नहीं मिले, काफी ढूढ़ने के बाद उसने बकरे गायब होने की पुलिस से शिकायत दर्ज करा दी. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जहां उसे अहम सुराग हाथ लगे.

सीसीटीवी से मिले अहम सुराग

सीसीटीवी में दिखाई दिया है कि कार में कुछ युवक बकरों को भरते हुए दिखाई दिए है कार नम्बर के आधार पर जानकारी की गई तो यह युवक चकेरी के रहने वाले निकले, पुलिस ने अल्तमस, रेहान और मुस्तकीम को गिरफ्तार कर थाने ले आयी. पुलिस की पूछताछ में बताया कि उन्हें बिरयानी खाने का मन था सोचा इन बकरों को ले जाकर क्यों न बिरयानी बनाई जाए. साथ ही इन्हें ईद पर बेंचने का प्लान था, पुलिस की सक्रियता के चलते तीनो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया गया है. बकरे भी सुरक्षित बरामद कर लिए है.

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us