Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Road Accident : नौसिखिया चला रहा था लोडर,गिरा खाई में-मौत

Kanpur Road Accident : नौसिखिया चला रहा था लोडर,गिरा खाई में-मौत
लोडर गिरा खड्डे में

कानपुर के एक गांव में 3 बच्चों से भरा लोडर अनियंत्रित होकर खड्डे में जा गिरा जिसमें लोडर चला रहे चालक की मौत हो गई वहीं लोडर में सवार बच्चे घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर के घाटमपुर में अनियंत्रित हुआ लोडर
  • नौसिखिया चला रहा था लोडर, गिरा खड्डे में
  • नौसिखया चालक की हुई मौत, बच्चे घायल

Loader fell uncontrolled in Kanpur one died : कानपुर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चंदनपुर गांव में सोमवार को चालक से लोडर लेना युवक को भारी पड़ गया जहां युवक खुद हाथ मे स्टीयरिंग थाम कर लोडर चलाने लग गया इस दौरान उस लोडर में तीन बच्चे भी मौजूद थे बताया जा रहा कि लोडर चला रहा युवक नौसिखिया था और सीखने के उद्देश्य से उसने लोडर अपने साथी से लिया इस दौरान लोडर अचानक अनियंत्रित होकर खड्डे में जा गिरा ,खड्डे में गिरते ही लोडर में मौजूद बच्चो  में चीख पुकार मच गई आनन फानन में ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी और लोडर के अंदर फंसे हुए बच्चों को निकाला जिसमे चालक की मौत

कैसे हुई दुर्घटना

जानकारी के मुताबिक घाटमपुर के चंदनपुर गांव में रहने वाला संतोष अपने साथी मित्र का लोडर चलाना सीख रहा था तभी गांव के 3 बच्चे भी घूमने के उद्देश्य से उसमें बेठ गए जैसे ही लोडर आगे बढ़ा अचानक अनियंत्रित होकर खड्डे में जा गिरा  लोडर के खड्डे में गिरने की सूचना पर अफरातफरी का माहौल बन गया जिसके बाद ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी.

मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से ग्रामीणों ने लोडर में फंसे चालक और बच्चों को निकाला और सभी को अस्पताल भिजवाया जहां सन्तोष को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us