Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Road Accident: कानपुर-सागर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा ! काल बनकर आयी रोडवेज बस ने छीनी तीन जिंदगियां, फिर खाई में लटक गई बस

Kanpur Road Accident: कानपुर-सागर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा ! काल बनकर आयी रोडवेज बस ने छीनी तीन जिंदगियां, फिर खाई में लटक गई बस
कानपुर-सागर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा

कानपुर बस सड़क हादसा

कानपुर (Kanpur) में दर्दनाक सड़क हादसे (Tragic Road Accident) ने तीन जिंदगियां निगल लीं. दरअसल घाटमपुर (Ghatampur) के पतारा (Patara) में तेज रफ्तार रोडवेज बस (Roadways Bus) ने साइकिल सवार 3 छात्रों को टक्कर मारते हुए कुचल दिया और अनियंत्रित होकर बस खाई में जा गिरी. इस हादसे में 3 छात्रों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बसों से यात्रियों को बाहर निकलवाया. छात्रों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

कानपुर-सागर हाइवे पर दर्दनाक हादसा

कानपुर-सागर हाइवे (Kanpur-Sagar Highway) पर शुक्रवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला. दरअसल पतारा कस्बे के पास कानपुर से हमीरपुर (Kanpur To Hamirpur) की ओर जा रही हमीरपुर डिपो की तेज रफ्तार बस (Roadways Bus) ने साइकिल सवार छात्रों को टक्कर मारते कुचल दिया. हादसे में साईकिल सवार तीन छात्रों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. तीनों छात्रों की पहचान घाटमपुर (Ghatampur) थाना क्षेत्र के कुंवरपुर निवासी दीपक तिवारी, अंकुश प्रजापति पुत्र रामबाबू प्रजापति, मनीष कुमार सविता के रुप में हुई है.

tragic_road_accident_in_ghatampur
साइकिल सवार तीन छात्रों की मौत

तीनों पॉलीटेक्निक के थे छात्र

वहीं इस दौरान अनियंत्रित बस टक्कर मारते हुए खाई में जा गिरी, बस यात्रियों से भरी थी, खाई में गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई, सूचना पर भारी संख्या में राहगीर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी. क्रेन की मदद से बस को अलग कराया गया हालांकि बस यात्री सुरक्षित हैं. वही इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले तीनों छात्र घाटमपुर के रहने वाले थे, यह तीनों पॉलीटेक्निक के छात्र थे रोज की तरह साइकिल से ये छात्र ट्रेन से भरुआ सुमेरपुर कालेज जाते थे. आज भी जब पतारा के पास पहुंचे थे तभी रोडवेज बस ने तीनों को रौंद डाला. राहगीरों ने घटना की सूचना फोन कर पुलिस को दी. सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों छात्रों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

kanpur_sagar_highway_horrific_accident
परिजनों में मचा कोहराम
परिजनों का हुआ बुरा हाल

घटना की सूचना मिलते एसीपी घाटमपुर रंजीत सिंह व इंस्पेटर प्रदीप कुमार सिंह घटनास्थल पर सर्किल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे 
पुलिस रोडवेज बस को किनारे करवाने का प्रयास कर रही है पुलिस ने पीएनसी की टीम को सूचना दी है. तीनो छात्रों की शिनाख्त कर ली गई है. वही परिजनों को जब इस घटना की सूचना मिली तो कोहराम मच गया. सबका रोरो कर बुरा हाल था. होली के पर्व से पहले ही खुशियां मातम में बदल गयी.

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us