Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News: कानपुर में रामनवमी शोभायात्रा पर बवाल ! VHP का बड़ा आरोप हमले की साजिश थी पथराव

Kanpur News: कानपुर में रामनवमी शोभायात्रा पर बवाल ! VHP का बड़ा आरोप हमले की साजिश थी पथराव
कानपुर में रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान भगदड़: Image Credit Original Source

Kanpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) में चंद्रेश्वर हाता से निकली रामनवमी शोभायात्रा पर मेस्टन रोड पर पथराव के आरोप से बवाल मच गया. VHP ने इसे साजिश बताया और सख्त कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने पथराव से इनकार किया है. संगठनों ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा.

Kanpur News: कानपुर के संवेदनशील इलाके चंद्रेश्वर हाता में रामनवमी की शोभायात्रा उस समय विवादों में घिर गई जब विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने मेस्टन रोड पहुंची यात्रा पर पथराव का सनसनीखेज आरोप लगाया.

संगठन ने इसे “धार्मिक भावना पर हमला” बताया और प्रशासन पर सवाल उठाए. वहीं, पुलिस ने साफ कहा कि पत्थरबाज़ी जैसी कोई घटना नहीं हुई. अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है. VHP ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो सड़क पर उतरकर जवाब दिया जाएगा.

VHP का सीधा आरोप प्लान बनाकर हुआ हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विश्वहिंदू परिषद के पदाधिकारियों का दावा है कि जैसे ही शोभायात्रा शुरू हुई, कुछ मकानों की छतों से अचानक पथराव शुरू हो गया. संगठन इसे पहले से रची गई साजिश बता रहा है.

सवाल उठ रहे हैं कि आखिर शोभायात्रा से चंद मिनट पहले प्रशासन ने साउंड सिस्टम क्यों हटवाया? आशीष गुप्ता जैसे वरिष्ठ पदाधिकारी का कहना है कि जिन घरों से पत्थर फेंके गए, उन्हें चिन्हित कर गिराया जाए. चेतावनी दी गई है कि अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तो बड़ा आंदोलन होगा.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

पुलिस का साफ इनकार कोई पथराव नहीं हुआ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एडिशनल पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा है कि शोभायात्रा के दौरान कोई पथराव नहीं हुआ. उनका कहना है कि तय सीमा से अधिक साउंड सिस्टम लगाने पर जब पुलिस ने हटवाया, तब कुछ कहासुनी जरूर हुई थी लेकिन पत्थरबाज़ी जैसी बात झूठ है.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

अधिकारी का दावा है कि यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्वक संपन्न हुई और कहीं कोई अफरा-तफरी नहीं मची. हालांकि, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अगर कोई लिखित शिकायत मिलती है तो FIR दर्ज की जाएगी.

सड़क पर उतरने की तैयारी, सद्भावना चौकी बना विरोध का अड्डा

विवाद के बाद VHP और अन्य संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता परेड स्थित सद्भावना चौकी के बाहर जुट गए. नारेबाज़ी शुरू हुई, धरना शुरू हुआ और प्रशासन को साफ संदेश दिया गया "या तो कार्रवाई करो या आंदोलन झेलो” प्रदर्शनकारी धार्मिक यात्रा पर हमले को लेकर खासे आक्रोशित हैं.

उनका कहना है कि रामनवमी जैसे पर्व पर हमला सिर्फ श्रद्धालुओं पर नहीं बल्कि सनातन संस्कृति पर है. फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन मामले को शांत कराने की कोशिश में जुटा है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us