Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News: आईआईटी के छात्र ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान ! क्या डिप्रेशन में था छात्र, एक माह में दूसरी घटना

Kanpur News: आईआईटी के छात्र ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान ! क्या डिप्रेशन में था छात्र, एक माह में दूसरी घटना
कानपुर आईआईटी के छात्र ने किया सुसाइड

Kanpur IIT Student Sucide

कानपुर आईआईटी (Kanpur IIT) से बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां आईआईटी से एमटेक (M. Tech) कर रहे छात्र ने देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी (Suicide) कर ली. अन्य छात्रों ने इस घटना की सूचना आईआईटी प्रशासन को दी. तत्काल उसे हैलट ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. फिलहाल सुसाइड का कारण तनाव (Dipression) बताया जा रहा है.

एमटेक के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

कानपुर आईआईटी (Kanpur Iit) से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र ने फेल हो जाने के डर से कमरे में पंखे से लटककर फांसी लगा कर जान दे दी. साथी छात्र के सुसाइड की सूचना पर आईआईटी कैम्पस में हड़कम्प मच गया. जानकारी के मुताबिक कानपुर आईआईटी में ऐरोस्पेस इंजीनियरिंग से एमटेक (M.Tech) कर रहे 30 वर्षीय छात्र विकास कुमार मीणा मेरठ (Meerut) का रहने वाला था.

वह आईआईटी में एमटेक अंतिम वर्ष (Last Year) का छात्र था, ऐसा बताया जा रहा है कि विकास एक बार परीक्षा में फेल हो चुके थे, जिसकी वजह से वो अक्सर तनाव में रहते थे, और उनको आईआईटी संस्थान से निष्काषित होने का डर भी सता रहा था, इस तनाव को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे विकास ने अपने कमरे में जाकर अपने मफलर के सहारे पंखे पर लटककर जान दे दी.

साथी छात्रों को कमरे की बंद लाइट देख हुआ शक

जब अन्य छात्रों ने विकास के कमरे का दरवाजा बंद (Closed Door) देखा और लाइट बंद देखी तो उन्हें कुछ शक हुआ, किसी तरीके से खिड़की से झांक कर देखा तो विकास का शव पंखे से लटक रहा था. आनन फानन में छात्रों ने इस मामले की सूचना आईआईटी प्रशासन को दी. तत्काल ही विकास को हैलट ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

आईआईटी (Kanpur IIT) में छात्र के सुसाइड की सूचना पर अफरातफरी का माहौल बन गया. सूचना पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने छात्र से जुड़े वार्डन व अन्य साथियों से भी पूछताछ की है, फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों को सूचना कर दी गई है. हालांकि पुलिस को कोई ऐसा सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ फिलहाल लोगों का ऐसा मानना है कि विकास फेल हो जाने के डर से अक्सर तनाव में रहता था जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

एक माह में दूसरी घटना

गौरतलब है कि एक महीने में दूसरा सुसाइड का मामला आईआईटी से आया है. 19 दिसंबर को आईआईटी में पल्लवी चिल्का ने भी अवसाद में आकर आत्महत्या कर ली थी, पल्लवी रिसर्च स्टाफ मेंबर थी, सूत्रों की माने तो आईआईटी में पढ़ने वाले छात्र और छात्राएं पढ़ाई को लेकर अवसाद (Dipression) में रहते है, जिसकी वजह से वो ऐसा आत्मघाती कदम उठा लेते है. फिलहाल जांच जारी है.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us