Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur nikay chunav 2023 : महापौर के सभी नामांकन सही , पार्षद पद पर 5 नामांकन हुए निरस्त

Kanpur nikay chunav 2023 : महापौर के सभी नामांकन सही , पार्षद पद पर 5 नामांकन हुए निरस्त
कानपुर नगर निगम

कानपुर निकाय चुनाव के नामांकन समाप्त हो चुके है,जहां अब नामांकन पत्रों की जांच की गई ,जांच के दौरान महापौर के सभी 13 नामांकन सही पाए गए जबकि पार्षद पद के 5 नामांकन पत्र निरस्त हो गए.


हाईलाइट्स

  • कानपुर निकाय चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच
  • पार्षद पद के 5 नामांकन निरस्त,महापौर के सभी सही
  • नाम वापसी 27 अप्रैल को होगा

Kanpur municipal election nomination : कानपुर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है जहां अब नामांकन पत्रों की जांच का कार्य प्रारंभ हुआ इस दौरान देर रात तक चली नामांकन पत्रों की जांच में पार्षद पदों के पांच नामांकन पत्र निरस्त हो गए, अब इनकी संख्या 941 रह गई है.

महापौर के सभी 13 नामांकन पाए गए सही

मेयर के 13 पदों पर नामांकन हुए थे जिनमें महापौर के सभी तेरह नामांकन जांच में सही पाए गए हैं उधर नगर पंचायत बिठूर ,नगर पंचायत शिवराजपुर, नगर पालिका परिषद घाटमपुर और बिल्लहौर के लिए अध्यक्ष व सदस्य सीट के लिए दाखिल नामांकन पत्र भी सही मिले हैं.

 

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

इनके निरस्त हुए नामांकन

पार्षद पद के जिन 5 लोगों के नामांकन पत्र निरस्त हुए हैं उनमें सपा के प्रत्याशी सोनी वार्ड नंबर 14 ,आप पार्टी के प्रत्याशी रामबाबू वार्ड 84 ,निर्दलीय प्रत्याशी श्यामकली वार्ड दो,निर्दलीय प्रत्याशी फातिमा बेगम वार्ड 36 और निर्दलीय प्रत्याशी याशिका सोनी वार्ड 87 के नामांकन निरस्त किए गए हैं , उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब 27 अप्रैल को नाम वापसी की अंतिम तिथि है

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक ने पत्नी के घर ना लौटने से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली....
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

Follow Us