Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Bageshwar Sarkar News : धारा 144 के चलते कानपुर में होने वाली हनुमंत कथा स्थगित

Kanpur Bageshwar Sarkar News : धारा 144 के चलते कानपुर में होने वाली हनुमंत कथा स्थगित
वर्तमान स्थिति को देखते हुए कानपुर में होने वाली हनुमंत कथा स्थगित

कानपुर देहात में होने वाली बागेश्वर सरकार की 17 से 21 अप्रैल पांच दिवसीय हनुमंत कथा प्रदेश में धारा 144 लागू होने के चलते स्थगित कर दी गई है, इसकी जानकारी खुद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक वीडियो जारी कर दी है.


हाईलाइट्स

  • धारा 144 के चलते पांच दिवसीय हनुमंत कथा हुई स्थगित
  • कानपुर देहात के पवन तनय आश्रम में बागेश्वर सरकार की होनी थी कथा
  • बागेश्वर सरकार ने वीडियो जारी कर दी जानकारी

Kanpur Hanumant Katha Postponed : दरअसल वर्तमान स्थिति को देखते हुए पूरे प्रदेश में हाईअलर्ट के साथ धारा 144 लगा दी गई, कानपुर प्रशासन इस सब बिन्दुओ को देखते हुए रिस्क नहीं लेना चाहता,जिसके बाद प्रस्तावित 17 से 21 अप्रैल को रंजीतपुर गांव के पवन तनय आश्रम में होने वाली बागेश्वर सरकार की हनुमन्त कथा की अनुमति को निरस्त कर दिया .यह फैसला खुद संविधान ,राष्ट्रहित और प्रदेश की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया.

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वीडियो जारी कर दी कथा स्थगित की जानकारी : पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो जारी करते हुए कहा, श्री सीताराम की जय, बागेश्वर धाम की जय.वर्तमान समय की परिस्थितियों को देखते हुए कानपुर देहात में होने वाली हनुमंत कथा को स्थगित करना पड़ रहा है. प्रदेश में शासन ने धारा 144 लागू किया है, इस समय प्रत्येक व्यासपीठ का कर्तव्य है कि लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाए,इस परिस्थिति में राष्ट्रहित के लिए कथा को अभी स्थगित करते हुए आगे बढ़ा दिया गया है​​​​​​. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हनुमान जी की ऐसी प्रेरणा होगी जब वे अनुकूल समय देंगे उसी समय कथा होगी.

हनुमन्त कथा की हो चुकी थी पूरी तैयारी 

पांच दिवसीय हनुमन्त कथा को धारा 144 की वजह से निरस्त करना पड़ा बागेश्वर सरकार की झलक और हनुमंत कथा का रसपान के लिए भक्त दूर-दराज से कानपुर देहात के रंजीतपुर गांव स्थित पवन तनय आश्रम पहुंचने लगे थे, जहां पंडाल पूरी तरह से सज चुका था.खुद बागेश्वर सरकार धीरेंद्र शास्त्री जी को 16 अप्रैल को पहुंचना था, फिलहाल प्रदेश की वर्तमान स्थिति और धारा 144 को देखते हुए कथा को स्थगित कर दिया गया है खुद एसडीएम ने कथा निरस्त के आदेश दिए थे.

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us