Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Bank Fake Currency: बैंक में 100 रुपए के जाली नोट पर मचा बवाल, आरबीआई ने प्रबंधक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Kanpur Bank Fake Currency: बैंक में 100 रुपए के जाली नोट पर मचा बवाल, आरबीआई ने प्रबंधक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
फाइल फोटो काकादेव थाना

कानपुर में बैंक में 100 रुपये के जाली नोटों को जमा करने का मामला सामने आया है, जिस पर आरबीआई को जब इसकी जानकारी हुई तो सच सामने आया और बैंक मैनेजर के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में बैंक प्रबंधक पर फेक करंसी का मुकदमा दर्ज
  • पांडु नगर की पीएनबी बैंक में 100 रुपये के 9 जाली नोटों को जमा करने का है मामला
  • आरबीआई ने काकादेव थाने में बैंक प्रबंधक के खिलाफ दी तहरीर

Fake notes of 100-100 deposited in pnb bank kanpur : कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र के  पांडु नगर स्थित पीएनबी बैंक शाखा में 100-100 रुपये के 9 जाली नोटों बैंक में जमा कर दिए गए, जानकारी होने पर आरबीआई ने पीएनबी बैंक मैनेजर से इस बाबत जानकारी की जहां कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिला जिसके बाद इस मामले में रिजर्व बैंक दावा अनुभाग के प्रबंधक ने काकादेव थाने में शाखा प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दी है.

 

क्या है मामला (Kanpur RBI FIR Against PNB Manager)

काकादेव के पांडुनगर स्थित पीएनबी शाखा से दो बार में 100 रुपये के 14 व नौ जाली नोट भेजे गए थे अब यह कार्य किसने किया है क्या इसमें बैंक मैनेजर की संलिप्तता है या कोई कर्मचारी व अधिकारी इसमें शामिल है फिलहाल इस पूरे मामले में आरबीआई ने सख्त रवैया अपनाते हुए काकादेव थाने में बैंक मैनेजर के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

उधर जाली नोट के जमा की सूचना पर बैंक नोट प्रेस देवास और करेंसी नोट प्रेस महाराष्ट्र, नासिक सहित फारेंसिक साइंस लैब के अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है. एसीपी स्वरूप नगर बृजनारायण सिंह ने बताया कि आरबीआई की तरफ से तहरीर दी गयी थी जिस पर केस दर्ज कर लिया है और अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us