Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Airport News : एक दशक पहले देखा सपना कल होगा पूरा,कल सीएम देंगे कानपुरवासियों को खास तोहफा

Kanpur Airport News : एक दशक पहले देखा सपना कल होगा पूरा,कल सीएम देंगे कानपुरवासियों को खास तोहफा
कल एपरपोर्ट का सीएम करेंगे उद्घाटन

कानपुरवासियों को एयरपोर्ट के नई टर्मिनल की सौगात देने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं, जहाँ वे नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे, शहर में वे करीब 1 घण्टे 45 मिनट रहेंगे.


हाईलाइट्स

  • कानपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का कल उद्घाटन,सीएम करेंगे उद्घाटन
  • 6 माह के अंदर 10 शहरों के लिए उड़ान की उम्मीद
  • मंडलायुक्त ने एयरपोर्ट का निरीक्षण कर दिए निर्देश

Up CM will inaugurate the new airport terminal: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां से वे सीधा कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे.जिसके बाद वे नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ इस टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे सीएम के आगमन से पूर्व मंडलायुक्त डॉक्टर राजशेखर ने एयरपोर्ट के नए भवन की तैयारियों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए.

 

 नए टर्मिनल की विशेषताएं

आम जनमानस का लगभग 1 दशक का यह सपना अब पूरा होने वाला है, जिसमें एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इण्डिया द्वारा लगभग 150 करोड़ रुपये की धनराशि से इस एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण किया गया है. इस टर्मिनल बिल्डिंग में एक समय पर 3 हवाई जहाजों के लिए पार्किंग स्पेस है, जिसे भविष्य की आवश्यताओं को देखते हुए एक समय पर 6 हवाई जहाजों के लिए भी बढ़ाया जा सकेगा, जिसके लिए इसमें अभी से विशेष प्रावधान किये गये है,इस एयरपोर्ट बिल्डिंग में डिपार्चर साइड में 300 पैसेंन्जर्स व एराईवल साइड में 150 पैसेन्जर्स की हैंण्डिलिंग कैपेसिटी है.

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

इस टर्मिनल बिल्डिंग में 4 कन्वेयर बैल्ट की सुविधा है,यहां 150 चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा है,यह टर्मिनल बिल्डिंग पूर्ण रूप से सोलर सिस्टम से लैस है,वर्तमान में अभी 2 शहरों बैंगलोर और मुम्बई के लिए फ्लाईट्स उपलब्ध होंगी इसके लिए आगामी दिनों में इण्डिगों और अन्य सर्विस प्रोवाइडर एजेन्सियों ने इच्छा जताई है,उम्मीद है कि आने वाले 3 से 6 माह में 8 से 10 महत्वपूर्ण शहरों के लिए इस न्यू एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग से कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

आयुक्त ने दिए निर्देश

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

आयुक्त डॉक्टर राजशेखर ने मौके पर उपस्थित मजिस्ट्रेट, पुलिस, एयरपोर्ट अथॉरिटी, लोनिवि राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों को कार्यक्रम में दौरान बेहतर सुरक्षा व्यवस्था व प्रोटोकॉल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए,परिसर में बृहद स्तर पर ग्रीन प्लाण्टेशन, लैण्ड स्केपिंग, स्प्रींकलर सिस्टम इत्यादि से इस परिसर को लैस करने को कहा, इस दौरान मुख्य अभियन्ता, लोनिवि को प्रयागराज नेशनल हाइवे से इस एयरपोर्ट के लिए बनी नयी सड़क के दोनो तरफ सड़क के प्रारम्भ होने से 50 मीटर पहले एयरपोर्ट के लिए बड़े साइनेज को अगले 15 दिनों में लगाने के निर्देश दिए.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us