Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur The Kerala Story : बजरंगदल शहर की 500 लड़कियों को मुफ्त में दिखाएगा 'द केरला स्टोरी' फ़िल्म

Kanpur The Kerala Story : बजरंगदल शहर की 500 लड़कियों को मुफ्त में दिखाएगा 'द केरला स्टोरी' फ़िल्म
बजरंग दल फ़्री में दिखाएगा ये मूवी

फ़िल्म द केरला स्टोरी पर सियासी घमासान मचा हुआ है, तो कई शहरों में फ़िल्म को बैन करने की बात सामने आई थी हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने फ़िल्म की रोक को खारिज कर दिया था,इस फ़िल्म के ट्रेलर से रिलीज़ होने तक लगातार इनदिनों बवाल मचा हुआ है , वहीं कानपुर में बजरंग दल अब 500 लड़कियों को इस फ़िल्म को मुफ्त में दिखाने जा रहा है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में बजरंग दल द केरला स्टोरी मूवी 500 लड़कियों को फ्री में दिखायेगा
  • पोस्टर और बेनर लगाकर किया जाएगा प्रचार
  • बजरंग दल की अपील सभी बहने देखे फ़िल्म

Bajrang Dal will show The Kerala Story to 500 girls for free in Kanpur : द केरला स्टोरी फ़िल्म जो लव जिहाद और धर्मांतरण को लेकर बनी हुई स्टोरी है ,जिसपर इनदिनों बवाल मचा हुआ है, विशेष समुदाय के लोगों ने फ़िल्म पर आपत्ति जताई है और फ़िल्म के डायरेक्टर के खिलाफ कार्यवाही की भी मांग की है, वही कई जगहों पर तो फ़िल्म को बैन कर दिया गया लेकिन कई शहरों में मूवी रिलीज़ कर दी गयी है वही कानपुर में भी फ़िल्म रिलीज कर दी गई जहां बीते दिनों भाजपा के पदाधिकारियों ने फ़िल्म देखी थी वही अब बजरंग दल 500 लड़कियों को मुफ्त में फ़िल्म दिखाने जा रहा है.

इस फ़िल्म को देखें जरूर और बनें जागरूक

कानपुर में बजरंग दल के जिला संयोजक कृष्णा तिवारी ने बताया कि शुरुआत में 500 लड़कियों को द केरला स्टोरी फ़िल्म नावेल्टी सिनेमा हॉल में मुफ्त में दिखाई जाएगी , बताया है कि इसके लिए स्कूलों के आसपास जगह -जगह पोस्टर लगाकर प्रचार किये जायेंगे, फ़िल्म की जो कहानी है उसमें लव जिहाद और धर्मांतरण अहम मुद्दा है इस फ़िल्म को हमारी बहनों को जरूर देखना चाहिए जिससे वे जागरूक बन सके.

फिल्म की कहानी की बात करे तो इसमें दिखाया गया है कि कैसे हिंन्दू लड़कियों का ब्रेनवॉश किया जाता है और उन्हें जबरन धर्मांतरण करके आतंकी संगठन में भर्ती करवाया जाता है, बजरंग दल ने कानपुर के नावेल्टी सिनेमा के हाल को बुक कर दिया गया है ,और सभी बहनों से अपील की है कि दिन रविवार 21 मई को ज्यादा से ज्यादा बहने इस फ़िल्म को अवश्य देखे और जागरूक बनें.यह भी अपील की है कि इस फ़िल्म को सभी अपने परिवार संग भी देखें.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

बजरंगदल शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर द केरला स्टोरी फिल्म के शॉर्ट क्लिप वीडियो भी दिखाने का काम किया जाएगा ,जिससे जो फ़िल्म नही देख सकता वे इन क्लिपों के जरिये जानें कि इस फ़िल्म की हकीकत क्या है.अंत मे अपील की है कि हमारी बहनें जागरूक हो यही हमारा उद्देश्य है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us