Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Akhilesh Yadav In Kanpur: कानपुर में जनसभा करने पहुंचे अखिलेश यादव ! कहा अब इनकी बेईमानी नहीं चलने वाली, जनता सिखाएगी सबक

Akhilesh Yadav In Kanpur: कानपुर में जनसभा करने पहुंचे अखिलेश यादव ! कहा अब इनकी बेईमानी नहीं चलने वाली, जनता सिखाएगी सबक
अखिलेश यादव, सपा अध्यक्ष

लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections) को लेकर समस्त दलों के राजनेता प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं व रोड शो करते हुए देखे जा रहे हैं. कानपुर के रमईपुर (Ramaipur) में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) जनसभा करने पहुंचे इस दौरान उन्होंने भाजपा (Bjp) पर जमकर निशाना साधा.

कानपुर में अखिलेश यादव की जनसभा

लोकसभा चुनाव के चरण वार चरण तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. समस्त दलों के स्टार प्रचारक प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से वोट की अपील कर रहे हैं. बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) कानपुर में रोड शो करने आये थे. वहीं मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कानपुर के रमईपुर पहुंचे. जहां उन्होंने एक जनसभा को सम्बोधित किया. अखिलेश ने आज परिवार समेत सैफई में वोट डाला. जिसके बाद वे कानपुर पहुंचे.

जनता सिखाएगी इन्हें सबक

अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हल्ला बोला, अखिलेश ने कहा कि 400 पार कहने वाले पूरी तरह से घबरा और बौखला उठे हैं. कन्नौज में भाजपाइयों ने मन्दिर परिसर को धोया, ठीक उसी तरह पीडीए भाजपा को लोकसभा चुनाव में धोने जा रहा है. ये कितनी भी बेईमानी पर उतारू हो करोड़ों मतदाता इनको सबक सिखाने जा रहा है. जनता भाजपा के विरुद्ध वोट डाल कर उन्हें ऐसा धोएगी कि दोबारा नहीं लौटेंगे.

पीडीए इस बार एक सीट पर लड़ाई में है बाकी सब सीट जीत रहा है. बिलगेट्स आये थे पीएम मोदी से मुलाकात की उन्होंने डिजिटल डिवाइस पर चर्चा की थी. मुझे याद है समाजवादी पार्टी ने गांव-गांव में इंटरनेट व्यवस्था का प्रबन्ध किया. ये सपा की देन है भाजपा गांव-गांव घूमकर देख सकती है.

akhilesh_yadav_targeted_bjp
अखिलेश का बीजेपी पर निशाना, image credit original source
प्रत्याशी के समर्थन में जनता से वोट की अपील की, बीजेपी पर साधा निशाना

अकबरपुर लोकसभा प्रत्याशी राजा राम पाल के समर्थन में उन्होंने जनता से वोट की अपील की. साथ ही जनसभा के दौरान कहा कि इंडिया गठबंधन ने तय किया है कि किसानों का कर्ज माफ होगा. युवाओ और किसानों के साथ बीजेपी ने धोखा किया है. इंडिया गठबंधन सरकार में आई तो फ्री आटा के साथ डेटा भी देंगे.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

तीन चरणों के मतदान के बाद बीजेपी बौखलाई हुई है अब बीजेपी तीसरे चरण के चुनाव में बेईमानी पर उतर आई है. बीजेपी इस चुनाव में सत्ता से बाहर होने वाली है, भर्ती परीक्षाएं लीक करवा कर युवाओ के भविष्य से खिलवाड़ किया है. डबल इंजन वाली सरकार का इस चुनाव की होर्डिंगों में खटारा इंजन गायब है अब इस लोकसभा चुनाव में जनता बचे हुए इंजन को भी गायब कर देगी.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us