Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Road Accident In Kanpur: बिल्हौर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे तीन बुजुर्गों को रौंदा,रौंदने के बाद कार गिरी गड्ढे में - तीन की मौत

बिल्हौर में सड़क हादसे में तीन की मौत

Kanpur Bilhaur Road Accident: कानपुर में एक बार फिर रफ्तार का कहर दिखाई दिया, सड़क किनारे बैठे 3 बुजुर्गों को रौंदते हुए तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेतों में जा पलटी,इस हादसे में तीनों की मौत हो गई जबकि दो घायल है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.

हाईलाइट्स

  • बिल्हौर के माखनपूरवा गांव में भीषण सड़क हादसे से मचा हड़कम्प
  • अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे तीन लोगों को रौंदा
  • लोगों को रौंदने के बाद कार गिरी गड्ढे में,3 की मौत

Kanpur Bilhaur Road Accident : कानपुर में एक बार फिर रफ्तार का कहर दिखाई दिया. बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के माखनपुरवा गांव में सड़क किनारे बैठे तीन लोगों को तेज रफ्तार कार रौंदते हुए अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई. हादसे की सूचना पर क्षेत्र में हड़कम्प मच गया. आनन फानन में राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए राहत कार्य शुरू किया लेकिन इस हादसे में तीन की दर्दनाक मौत हो चुकी थी. जबकि कार में फंसे दो लोग घायल है, जिन्हें नज़दीकी अस्पताल भेजा गया है.

सड़क किनारे छांव में कर रहे थे आराम

जानकारी के मुताबिक कानपुर के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के माखन पुरवा गांव में सोमवार शाम को उस वक्त हड़कंप मच गया जब रसूलाबाद से बिल्हौर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होते हुए सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंदते हुए खेत में जा पलटी. हादसे की सूचना पर क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

 राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए बचाव कार्य शुरू किया.इस हादसे की चपेट में आए माखनपुरवा गांव के ही अहिबरन सिंह, टीका पुरवा के घसीटे और उनके बड़े भाई सुरेंद्र जिनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है यह तीनों बाग की रखवाली कर रहे थे और कुछ देर पहले ही आराम करने के लिए छांव में बैठे थे.

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

हादसे में कार भी अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी लोगों ने कार में अंदर फंसे 2 लोगों को जख्मी हालत में बाहर निकाला और पुलिस की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.फिलहाल घटनास्थल पर लोगों की भीड़ को पुलिस ने अलग करते हुए यातायात को बहाल कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्यवाई शुरू कर दी है.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

12 Jun 2023 By Vishal Shukla

Road Accident In Kanpur: बिल्हौर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे तीन बुजुर्गों को रौंदा,रौंदने के बाद कार गिरी गड्ढे में - तीन की मौत

हाईलाइट्स

  • बिल्हौर के माखनपूरवा गांव में भीषण सड़क हादसे से मचा हड़कम्प
  • अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे तीन लोगों को रौंदा
  • लोगों को रौंदने के बाद कार गिरी गड्ढे में,3 की मौत

Kanpur Bilhaur Road Accident : कानपुर में एक बार फिर रफ्तार का कहर दिखाई दिया. बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के माखनपुरवा गांव में सड़क किनारे बैठे तीन लोगों को तेज रफ्तार कार रौंदते हुए अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई. हादसे की सूचना पर क्षेत्र में हड़कम्प मच गया. आनन फानन में राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए राहत कार्य शुरू किया लेकिन इस हादसे में तीन की दर्दनाक मौत हो चुकी थी. जबकि कार में फंसे दो लोग घायल है, जिन्हें नज़दीकी अस्पताल भेजा गया है.

सड़क किनारे छांव में कर रहे थे आराम

जानकारी के मुताबिक कानपुर के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के माखन पुरवा गांव में सोमवार शाम को उस वक्त हड़कंप मच गया जब रसूलाबाद से बिल्हौर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होते हुए सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंदते हुए खेत में जा पलटी. हादसे की सूचना पर क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

 राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए बचाव कार्य शुरू किया.इस हादसे की चपेट में आए माखनपुरवा गांव के ही अहिबरन सिंह, टीका पुरवा के घसीटे और उनके बड़े भाई सुरेंद्र जिनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है यह तीनों बाग की रखवाली कर रहे थे और कुछ देर पहले ही आराम करने के लिए छांव में बैठे थे.

हादसे में कार भी अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी लोगों ने कार में अंदर फंसे 2 लोगों को जख्मी हालत में बाहर निकाला और पुलिस की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.फिलहाल घटनास्थल पर लोगों की भीड़ को पुलिस ने अलग करते हुए यातायात को बहाल कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्यवाई शुरू कर दी है.

Latest News

Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन
फतेहपुर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने थरियांव ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई...
Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज
Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर
NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता
आज का राशिफल 17 जुलाई 2026: इन राशियों का बन रहा है शुभ संयोग, जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार
IAS Apurva Dubey: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे? जिन्हें केंद्र सरकार में उप सचिव बनाया गया, पति हैं लखनऊ के डीएम

Follow Us