Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कानपुर:किसानों की आय को कई गुना बढ़ा सकता है आयुर्वेद-योगी।

कानपुर:किसानों की आय को कई गुना बढ़ा सकता है आयुर्वेद-योगी।
सेमिनार को सम्बोधित करते मुख्यमंत्री

आम जनमानस को स्वस्थ और किसानों सामर्थवान बनने के लिए आयुर्वेद का सही ज्ञान होना आवश्यक है। कानपुर में केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित एक सेमिनार का उद्घाटन करने आए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों सम्बोधित करते हुए आख़िर क्या कहा..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

कानपुर: केन्द्रीय आयुष मंत्रालय की पहल पर आयोजित आयुर्वेद कार्यशाला और प्रदर्शनी के आयोजन कार्यक्रम का शुभारम्भ योगी आदित्यनाथ ने  किया। इस मौके पर केन्द्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नायक भी मौजूद रहे।कानपुर से भाजपा सांसद डा0 मुरली मनोहर जोशी ने सेमीनार में भाग ले रहे आयुर्वेदाचार्यो का ध्यान आकृष्ट किया कि किस तरह भारत की हर्बल सम्पदा का विदेशी वैज्ञानिक अपने नाम पेटेण्ट करा रहे हैं तो सेमीनार का विषय इस तरफ ही मुड़ गया। सीएम योगी भी ये कहने से नहीं चूके कि इस तरफ पिछली सरकारों ने ध्यान नहीं दिया था। अब वे इस दिशा में पहल करेंगें।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में मेडिकल टूरिज्म का इतिहास आयुर्वेद से जुड़ा रहा है। लेकिन आज के दौर में वैद्य समुदाय हीन भावना का शिकार हुआ। इससे आयुर्वेद में डिग्री लेने वाले चिकित्सक एलोपैथी चिकित्सा पद्धति में पर्चे लिखने लगे और इस मिश्रण से आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को बड़ा नुकसान पहुॅचा। सीएम योगी ने सेमीनार में उपस्थित वैद्यों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे हीनभावना से बाहर निकलें और ऐलोपैथी की तरह ही आधुनिक शैली से अपनी औषधियों का प्रस्तुतीकरण और प्रचार करें।

 मुख्यमंत्री ने सलाह दी कि खेतों में हर्बल औषधियों का उत्पादन बढाया जाय। इसे कृषि आय बढेगी और आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली फिर से जनता के बीच अपनी पैठ बनायेगी। उन्होने आयुर्वेद सम्मेलन के आयोजन को इस दिशा में मील का पत्थर बताया। साथ ही किसानों की दशा सुधारने के लिए उन्होंने कहा कि आयुर्वेद किसानों की आय को कई गुना बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है इस दिशा में हम सबको ध्यान देने की जरूरत है।

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us