Indian Railway News : यूपी में है यह अनोखा रेलवे स्टेशन एक ही समय पर दो जिलों में खड़ी रहती है ट्रेन
यूपी में एक ऐसा रेलवे स्टेशन है, जो अपने आप में बड़ा अनोखा है.यह स्टेशन दो जनपदों की सीमा पर है.जिसके चलते यहां रुकने वाली ट्रेनें एक ही समय पर दो जिलों की भूमि पर खड़ी रहती हैं.
Indian Railway News : भारतीय रेलवे से जुड़े कई अनोखे किस्से आपने सुने पढ़े होंगें, कई रेलवे स्टेशन अपनी भौगोलिक स्थिति के चलते चर्चा में रहते हैं. ऐसा ही एक रेलवे स्टेशन यूपी का कंचौसी रेलवे स्टेशन है.जो दो जनपदों की सीमा पर स्थित है.इस स्टेशन का आधा हिस्सा कानपुर देहात में औऱ आधा हिस्सा औरैया जिला में पड़ता है.
उल्लेखनीय है कि कानपुर देहात जिला कानपुर महानगर से जुड़ा हुआ है. कानपुर देहात से ही औरैया जिला जुड़ा हुआ है.कंचौसी रेलवे स्टेशन जहां पर स्थित है उसकी आधी ज़मीन कानपुर देहात ज़िले में औऱ आधी औरैया ज़िले में है.इसके चलते जो भी ट्रेन इस स्टेशन में खड़ी होती है वह दो जिलों में रहती है. मतलब ट्रेन का आधा हिस्सा कानपुर देहात ज़िले में औऱ आधा हिस्सा औरैया ज़िले में रहता है.

हाल ही में दिल्ली जाकर रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात करके समस्या बताई, साथ ही फरक्का एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की.मंत्री ने सांसद की समस्या का निस्तारण करते हुए 48 घंटे के अंदर ट्रेन के ठहराव का आदेश जारी करा दिया. डीआरएम प्रयागराज ने बुधवार से ट्रेन के ठहराव के निर्देश जारी कर दिए हैं.
