Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Barabanki News In Hindi: खौफ़नाक वारदात ! हाथ में पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर घूमता रहा पति, जिसने भी देखा कांप उठी रूह

Barabanki News In Hindi: खौफ़नाक वारदात ! हाथ में पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर घूमता रहा पति, जिसने भी देखा कांप उठी रूह
पत्नी का सिर लेकर घूमता रहा पति, image credit original source

Barabanki Crime News

यूपी के बाराबंकी (Barabanki) से दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक शख्स ने अपनी पत्नी की बड़े ही बेरहमी से गर्दन काटकर नृशंस हत्या (Brutal Murder) कर दी यही नहीं बाद में उसका कटा हुआ सिर लेकर बीच रोड घूमता रहा जहां पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया है.

हाथ में कटा हुआ पत्नी का सिर लेकर घूमता रहा पति

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी (Barabanki) में घटना सामने आई है जहां पर एक व्यक्ति ने नाजायज संबंधों के शक में अपनी पत्नी की गला काट कर निर्मम हत्या कर दी यही नहीं यह सनकी शख्स अपनी पत्नी का कटा हुआ सिर और धारदार हथियार लेकर रास्ते में निकल पड़ा जिसे देख सभी लोग भौंचक्के रह गए वही रहागीरों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया.

horrible_incident_in_barabanki_news
खौफ़नाक वारदात बाराबंकी, image credit original source

आखिरकार क्या है पूरा मामला?

आपको बताते चलें कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसारा गांव में रहने वाला अनिल नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी और फिर खुद ही उसका सिर और धारदार हथियार लेकर रास्ते में निकल पड़ा. वहीं राहगीरों की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया पुलिस को दिए गए बयान में  हत्यारे ने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि मैंने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया है मुझे गिरफ्तार कर लिया जाए.

राहगीरों ने इस खौफनाक मंजर को मोबाइल में किया कैद

वही जब यह सनकी पति अपनी पत्नी का सर धड़ से जुदा कर अपने हाथ में लेकर रास्ते में घूम रहा था कि तभी वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया कुछ लोगों ने इस घटना का सारा मंजर अपने मोबाइल में कैद करते हुए सोशल मीडिया पर इस वीडियो को वायरल करते हुए इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी.

नाजायज़ सम्बन्ध का शक

जानकारी के मुताबिक इस सनकी युवक को ऐसा शक था कि उसकी पत्नी के किसी गैर मर्द के साथ नाजायज संबंध थे जिसे लेकर इन दोनों में आए दिन विवाद भी होता था. इसी के चलते उसने शुक्रवार को इस घटना को अंजाम दिया फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Read More: Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us