Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Hamirpur News : भागवत कथा के छठवें दिन रुक्मिणी कृष्ण के विवाह में बही भक्ति रस की बयार

Hamirpur News : भागवत कथा के छठवें दिन रुक्मिणी कृष्ण के विवाह में बही भक्ति रस की बयार
भागवत कथा व्यास जी एवं उपस्थित भीड़

हमीरपुर के मौदहा तहसील क्षेत्र के अरतरा गाँव में चल रही साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह की कथा व्यास जी ने सुनाई.

Hamirpur News : हमीरपुर के मौदहा तहसील क्षेत्र के अरतरा गांव में चल रही साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को छठवें दिन वृंदावन से पधारे भागवताचार्य व्यास भागवत द्विवेदी ने श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह की कथा सुनाई. 

कथा में भगवान का मथुरा प्रस्थान, कंस का वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, कालयवन का वध, उधव गोपी संवाद, ऊधव द्वारा गोपियों को अपना गुरु बनाना, द्वारका की स्थापना एवं रुक्मणी विवाह के प्रसंग का संगीतमय भावपूर्ण पाठ किया गया.

कथा के दौरान आचार्य ने कहा कि महारास में भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया और महारास लीला के द्वारा ही जीवात्मा परमात्मा का ही मिलन हुआ.जीव और ब्रह्म के मिलने को ही महारास कहते है.

श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह की कथा में उपस्थित भक्तों ने भक्ति रस में डूबकर जमकर थिरके.

इस मौके पर आयोजक सत्यनारायण त्रिपाठी 'बब्बू भैया' बलराम अग्निहोत्री, प्रधानाचार्य जगदेव त्रिपाठी, सन्तोष त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, अरविंद तिवारी, प्रवेश त्रिपाठी, ऋतिक त्रिपाठी सहित गांव के हजारों लोग कथा में उपस्थित रहे.

Read More: यूपी में इस तारीख से मानसून देगा दस्तक: 30 जून से शुरू होगी झमाझम बारिश, भीषण गर्मी और लू से मिलेगी राहत

Tags:

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us