Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

हमीरपुर:कर्ज़ लेक़र पाले थे किसान ने चालीस मवेशी..बेतवा सब बहा ले गई..जिला प्रशासन से मदद की गुहार.!

हमीरपुर:कर्ज़ लेक़र पाले थे किसान ने चालीस मवेशी..बेतवा सब बहा ले गई..जिला प्रशासन से मदद की गुहार.!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

हमीरपुर ज़िले में बाढ़ के कहर ने कई परिवारों का जीवन तबाह कर दिया है, अब उन सबके ऊपर दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया..ऐसे ही एक बाढ़ प्रभावित किसान ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

हमीरपुर:जिले में पिछले  दो हफ्तों से बाढ़ ने तबाही मचा रखी है कहीं किसी के आशियाना छिन गया है तो कहीं किसानों की खेती पूरी तरह तरह से बर्बाद हो गई है।किसान दाने-दाने को मोहताज हो गए  हमीरपुर में एक किसान  ऐसा भी है जिसने सुअर पालन के लिए इलाहाबाद बैंक से लोन लिया था  और सुअर पालन कर रहा था लेकिन बेतवा में आई तेज बाढ़ से रातों-रात सुअर के छोटे बच्चे व कुछ सुअर पानी में बह गए  जैसे तैसे कुछ जानवरों को बचाया जा सका।लेक़िन तब तक उस किसान का लाखों का नुकसान हो गया।किसान ने अधिकारियों व बैंक मेनेजर से अपने हुए नुकसान के लिए ऋण माफ करने की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़े-यूपी:बाढ़ से हमीरपुर में हाहाकार..युमना और बेतवा ने चारों तरफ़ से घेरा.!

जानकारी के अनुसार हमीरपुर जिले के ललपुरा थाने के मोराकांदर गांव के एक किसान ने नज़दीकी इलाहाबाद बैंक से सूअर पालन हेतु लोन लिया था।जिसके बाद उसी कर्ज के रुपयों से उसने 40 सुवर खरीदे थे।लेकिन अचानक से बाढ़ का पानी आ जाने से ज्यादातर जानवर बह गए जिससे उसका लाखों का नुकसान हो गया।

इतना ही सुवरों की रखवाली कर रहा वीरेंद्र पुत्र स्वामीदीन भी बाढ़ के तेज बहाव में जानवरों के साथ बहने लगा था लेक़िन उसने किसी तरह अपनी जान बचाई।बड़े जानवर तो बच निकले लेकिन छोटे बच्चे बेतवा नदी के तेज बहाव में बह गए।पीड़ित किसान ने जिला प्रशासन से उचित मुआवजे व बैंक का लोन माफ़ करने की गुहार लगाई है।

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

(रिपोर्ट-प्रदीप कुमार)

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us