Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IIT JAM 2022:गाँव से निकलकर आईआईटी तक का सफ़र तय करने वाले किसान के बेटे ने रोशन किया ज़िले का नाम

IIT JAM 2022:गाँव से निकलकर आईआईटी तक का सफ़र तय करने वाले किसान के बेटे ने रोशन किया ज़िले का नाम
ज्ञानेश त्रिपाठी

आईआईटी रुड़की ने गुरुवार को ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स, जैम (IIT JAM) 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया.यूपी के हमीरपुर ज़िले के रहने वाले एक किसान के बेटे ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया 248 वीं रैंक हासिल कर ज़िले का नाम रोशन कर दिया है.पढ़ें ये रिपोर्ट.. IIT JAM Result 2022 All India Ranker List

Hameerpur News:गाँव की मिट्टी से निकली मेधा ने पूरे देश में अपने ज़िले का नाम रोशन कर दिया है.गुरुवार दोपहर बाद आईआईटी जेएएएम (IIT JAM) का रिजल्ट निकला तो कई घरों में खुशियों के पंख लग गए.यूपी के हमीरपुर ज़िले के मौदहा तहसील क्षेत्र के अरतरा गांव के रहने वाले सन्तोष त्रिपाठी के छोटे पुत्र ज्ञानेश त्रिपाठी उर्फ़ शानू ने ऑल इंडिया 248 वीं रैंक प्राप्त कर अपने गाँव ही नहीं पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है.गाँव से निकलकर आईआईटी तक के सफर में पहुँचें ज्ञानेश मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं.पिता सन्तोष किसान हैं औऱ माता सुनीता गृहणी.बड़े भाई प्रवेश त्रिपाठी शिक्षक हैं।

बचपन से ही पढ़ाई में होनहार रहे ज्ञानेश ने अपनी इंटरमीडियत तक की पढ़ाई मौदहा के एक प्राइवेट विद्यालय से की है. इसके बाद बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से स्नातक कर रहे हैं.इसी बीच उनके मन में आईआईटी में प्रवेश लेने की इच्छा जागी औऱ घर से ही ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स, जैम (IIT JAM) की तैयारी में जुट गए. ऑनलाइन कोचिंग औऱ अपने बड़े भाई के मार्गदर्शन में तैयारी करते रहे.जिसके परिणामस्वरूप वह सफलता के इस मुक़ाम तक पहुँचें.

ज्ञानेश ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए बताया कि उनकी सफलता के पीछे उनके माता पिता औऱ बड़े भाई की त्याग औऱ संघर्ष छिपा है.गुरुजनों के आशीर्वाद से यह सफलता मिल पाई है.ज्ञानेश कहते हैं कि मेरी तैयारी में मेरे माता पिता और बड़े भाई ने कड़ा संघर्ष किया है.

बता दें कि आईआईटी जेएएम परीक्षा का आयोजन 13 फरवरी, 2022 को किया गया था. जिसमें लाखों अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी.

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Tags:

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us