Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Agniveer News: फतेहपुर में सेना भर्ती की तैयारी में जुटे युवक ने क्यों की आत्महत्या सामने आई वज़ह

Fatehpur Agniveer News: फतेहपुर में सेना भर्ती की तैयारी में जुटे युवक ने क्यों की आत्महत्या सामने आई वज़ह
मृतक विकास पटेल (File Photo)

यूपी के फतेहपुर में एक नौजवान ने फाँसी लगा आत्महत्या कर ली.युवक सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था.इधर सरकार ने अग्निपथ योजना लांच कर 4 साल की सेना में नौकरी निकाल देने की घोषणा कर दी. जिसके बाद से युवक औऱ भी अवसादग्रस्त हो गया था. Fatehpur Youth Suicide Latest News

Fatehpur News:केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना का जहां आर्मी की तैयारी कर रहे अधिकांश युवा विरोध कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर सरकार के अपने दावे हैं. लेकिन इस योजना के लांच होने के बाद से कथित तौर पर देश भर में कई युवकों ने अवसाद में आत्महत्या कर ली है. आत्महत्या का ताजा मामला यूपी के फतेहपुर जिले का है.जहाँ आर्मी की तैयारी कर युवक ने शुक्रवार को फाँसी लगा आत्महत्या कर ली है.

जानकारी के अनुसार कल्याणपुर थाना क्षेत्र विसनामऊ गांव निवासी विकास पटेल (22) पुत्र छेदालाल पटेल किशोरावस्था से आर्मी में भर्ती होने की तैयारी में जुटा हुआ था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार की अग्निपथ योजना के बाद से मृतक विकास पटेल काफ़ी ज्यादा तनाव में रहता था.

पिता ने बताया कि योजना की घोषणा के बाद से वह लगातार कहता था कि अब सेना में नौकरी नहीं मिलेगी. तैयारी करना बेकार है. इसी के चलते वह अब इधर कुछ दिनों से खाना पीना भी कम किए था. औऱ हर वक्त उदास रहता था. वह एक बार सेना की फिजिकल परीक्षा दे चुका था लेकिन सफलता नहीं मिली थी.

विकास की मौत से आस पास के गांवों के युवा जो आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे हैं. काफ़ी दुःखी हैं. कई युवा मृतक के घर पहुँचे औऱ परिजनों को ढांढ़स बंधाया

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us