Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर के इस अस्पताल में मुर्दे से वसूल लिए गए पैसे ! वायरल वीडियो ने बताई सच्चाई

Fatehpur News: फतेहपुर के इस अस्पताल में मुर्दे से वसूल लिए गए पैसे ! वायरल वीडियो ने बताई सच्चाई
फतेहपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी का वायरल वीडियो फोटो

Fatehpur News: फतेहपुर के मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल की मोर्चरी का एक वीडियो सोसल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शव रखने और निकालने के नाम पर परिजनों से वसूली की जा रही है.

Fatehpur District Hospital: फतेहपुर जिला अस्पताल में अभी तक इलाज के नाम पर वसूली की बात आपने कई बार सुनी होगी लेकिन मरे हुए लोगों से भी यहां वसूली कर ली जाती है ये आप पहली बार सुन रहे होंगे. सोसल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ये साफ दिख रहा है कि मोर्चरी में शव रखने और निकालने के लिए परिजनों से पैसे मांगे जा रहे हैं. पूरे मामले में सीएमओ ने कड़ी कार्रवाई की बात कही है.

मानवीयता को धता बताता मोर्चरी का वायरल वीडियो

फतेहपुर के मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल का एक अमानवीय चेहरा सोसल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें मोर्चरी के बाहर खड़े दो लोग शव को मोर्चरी हाउस से निकालने के नाम पर आठ सौ रुपए की वसूली कर रहे हैं जिस पर परिजन उसे पांच सौ रुपए देने की बात करते हैं. जानकारों की माने तो वीडियो में पैसे मांगने वाले शख्स का नाम आदिल बताया जा रहा है जो पैसे की बात कर रहा है. वहीं एक दूसरा व्यक्ति है जिसको मुन्ना बताया जा रहा है. वायरल वीडियो अमानवीय जिसकी वजह से इसको यहां प्रकाशित नहीं किया गया है.

फतेहपुर के वायरल वीडियो ने खोल दी जिला अस्पताल की असलियत

फतेहपुर के जिला अस्पताल की मोर्चरी हाउस के वायरल वीडियो ने असलियत बयां की है जो मानवता को शर्मशार करता है. मोर्चरी हाउस से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक बिना पैसे दिए काम नहीं होता है. प्रदेश सरकार सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की बात करती है लेकिन स्वास्थ्य कर्मी सेवाओं के नाम पर वसूली कर रहे हैं.

फतेहपुर के सीएमओ ने कहा होगी कड़ी कार्रवाई

फतेहपुर के मुख्य चिकित्साधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि वीडियो देख कर मामला मेरे संज्ञान में आया है. सीएमओ ने कहा कि वीडियो में साफ-साफ वसूली की बात दिख रही है और पैसे मांगने की बात हो रही है इस संबंध में सीएमएस से बात करके संबंधित व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us