Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Lucknow news:पारिवारिक कलह के चलते अफ़सर पिता पुत्र ने की आत्महत्या

Lucknow news:पारिवारिक कलह के चलते अफ़सर पिता पुत्र ने की आत्महत्या
Lucknow news:घटना स्थल पर मौजूद पुलिस।

पारिवारिक कलह के चलते लखनऊ में रहने वाले पिता पुत्र ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली,पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:मानसिक तनाव, डिस्प्रेशन आज के दौर में हर किसी की समस्या बनता चला जा रहा है।बीते कुछ सालों में इस समस्या ने और भी ज़्यादा पैर पसार लिए हैं।आम से लेकर ख़ास तक, ग़रीब से लेकर अमीर तक बच्चों से लेकर वृद्धों तक हर वर्ग का इंसान इससे जूझ रहा है।शुक्रवार रात लखनऊ के विभूती खण्ड से आई एक दर्दनाक ख़बर को सुन हर कोई सन्न रह गया है।बताया जा रहा है कि रिटायर पशु चिकित्सा अधिकारी औऱ उनके पुत्र जो वर्तमान में पशु चिकित्सक हैं दोनों ने पारिवारिक कलह से तंग आकर ज़हर ख़ाकर आत्महत्या कर ली।Lucknow news

बताया जा रहा है कि पिता माधव कृष्ण जिला पशु चिकित्सा अधिकारी/टेक्निकल पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।औऱ उनके बेटे गौरव तिवारी वर्तमान में रायबरेली में पशु चिकित्सक के पद पर तैनात थे।दोनों ने पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या करने का फैसला लिया। lucknow father son sucide

शुक्रवार को पिता और पुत्र घर पर अकेले थे। मृतक गौरव की शादी इंदिरानगर निवासी रिटायर एसडीएम की बेटी सुष्मिता से हुई है। पत्नी कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। बेटी भी घर से बाहर थी और एक छोटा भाई है, जो कि दिल्ली में रहकर नौकरी करता है।Lucknow son father sucide

एसीपी विभूतिखंड प्रवीण मलिक ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम की ओर से घटना स्थल की छानबीन की गई तो 3 सूइसाइड नोट बरामद किए गए हैं। जिसमें आत्महत्या करने का कारण परिवारिक कलह को बताया गया है, लेकिन किसी को चिन्हित नहीं किया गया है। तीनों सूइसाइड नोट मृतक गौरव तिवारी ने अपने भाई, पत्नी और जीजा के नाम लिखे हैं। नोट में लिखा है कि रोज रोज का कलह अब सहा नहीं जाता। मैं अपनी मौत का जिम्मेदार खुद हूं।

Read More: Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव

Tags:

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us