Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: कोविड टीकाकरण के दौरान ग्रामीणों का हंगामा आपस में भिड़े

Fatehpur UP News: कोविड टीकाकरण के दौरान ग्रामीणों का हंगामा आपस में भिड़े
Fatehpur News: टीकाकरण के दौरान जमा भीड़

कोविड वैक्सिनेशन के दौरान ग्रामीण आपस में भिड़ गए, गाली गलौच औऱ मारपीट हो गई, कई घण्टे टीकाकरण की प्रक्रिया बाधित रही पुलिस के पहुँचने के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ.घटना ललौली थाना क्षेत्र के कोड़ार गाँव की है. Fatehpur News Covid Vaccinations camp in fatehpur UP News

Fatehpur UP News:कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर का डर कहें या लोगों की टीकाकरण के प्रति बढ़ती जागरूकता या यह आशंका कि कंही टीके की किल्लत न हो जाए कारण कुछ भी हो लेकिन इन दिनों कोविड वैक्सिनेशन के लिए केंद्रों में जमकर भीड़ हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गाँवों में भी पहुंचकर कैम्प लगा रहीं हैं।इन कैम्पों में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुँचकर टीकाकरण करा रहें हैं। Fatehpur News Covid Vaccination Camp

मंगलवार को असोथर विकास खण्ड (Asothar Block News)  के कोडार गाँव में असोथर स्वास्थ्य केंद्र से पहुँचीं टीम द्वारा टीकाकरण कैम्प लगाया गया था। सुबह 10 बजे से वैक्सिनेशन की प्रक्रिया एएनएम रानी देवी, आरती औऱ आकांक्षा द्वारा शुरू कर दी गई थी।क़रीब 1 घण्टे बाद टीकाकरण कराने आए ग्रामीण पहले लगवाने के चक्कर में आपस मे भिड़ गए औऱ वहीं पर ही गाली गलौच और मारपीट शुरू कर दी।Fatehpur News Fatehpur Covid Camp

हंगामा बढ़ता देख टीम ने टीकाकरण रोक दिया औऱ ललौली थाने में विवाद की सूचना दी। जिसके बाद थाने से पहुंचीं पुलिस फोर्स ने ग्रामीणों को शांत कराया औऱ फ़िर से टीकाकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कराई।इस हंगामे के दौरान क़रीब 3 घण्टे तक टीकाकरण बाधित रहा।Fatehpur News

मामला शांत होने के बाद दोबारा टीकाकरण शुरू हो पाया। टीम ने बताया कि पूरे दिन में कुल 250 डोज लगाए गए हैं।हंगामे के बाद पूरा दिन थाने के दो कांस्टेबल मौक़े पर मौजूद रहे।सूचना है कि इस मामले में किसी के तरफ़ से थाने में तहरीर नहीं दी गई है।

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us