Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News:एएनएम के 16 वर्षीय बेटे ने लगाई फाँसी पीएचसी परिसर में रहता है परिवार

Fatehpur UP News:एएनएम के 16 वर्षीय बेटे ने लगाई फाँसी पीएचसी परिसर में रहता है परिवार
Fatehpur News:मृतक (बाएं) फ़ाइल फ़ोटो। रोते बिलखते परिजन (दाएं)

असोथर पीएचसी के अन्तर्गत एएनएम के पद पर तैनात विनय कुमारी के 16 वर्षीय पुत्र ने कमरे के भीतर फाँसी लगा आत्महत्या कर ली है.पुलिस आत्महत्या की वजह जानने की कोशिश में है.परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. Fatehpur News ANM Son Sucide in Muttaur PHC

Fatehpur News:बाल्यावस्था से किशोरावस्था की ओर बढ़ रहे बच्चे भी अवसाद का शिकार हो रहे हैं।दिनों दिन ऐसे मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है।अवसाद ग्रस्त बच्चे अक्सर ख़ौफ़नाक क़दम उठा लेते हैं।जो समाज के लिए चिंता का कारण है।ताज़ा मामला ललौली थाना क्षेत्र का है जहाँ स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक महिला के 16 वर्षीय पुत्र ने कमरे के भीतर साड़ी के फंदे से फाँसी लगा आत्महत्या कर ली। Fatehpur News ANM Son Sucide

जानकारी के अनुसार घाटमपुर की रहने वाली विनय कुमारी फतेहपुर के असोथर पीएचसी में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं।पिछले एक वर्ष से वह ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर नवीन पीएचसी में अपने पति परमबीर सिंह, पुत्र शौर्य प्रताप सिंह (18), सौम्य प्रताप सिंह (16) व बेटी सौम्या के साथ रहतीं हैं।Fatehpur Latest News

बताया जाता है कि शुक्रवार को छोटा बेटा सौम्य अपने स्कूल नहीं गया था वह कक्षा 10 में पढ़ता है।शाम क़रीब 4 बजे वह कमरे के भीतर जाता है औऱ अंदर से कमरा बन्द कर लेता है।जब काफ़ी देर तक बाहर नहीं निकलता तो घर वाले परेशान होते हैं। Fatehpur News

डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी जाती है जिसके बाद मौक़े पर पहुँची पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाख़िल होती है तो अंदर का नज़ारा देख सभी सहम उठते हैं, सौम्य फाँसी पर लटक रहा था।साड़ी के फंदे से सौम्य ने फाँसी लगा आत्महत्या कर ली थी।पुलिस ने शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।Fatehpur ANM Son Sucide

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

Tags:

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us